Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    विकास पर अमल का अनुपूरक बजट

    By August 29, 2018 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    राजव्यवस्था का संचालन बजट पर निर्भर होता है। विधि निर्माताओं से बजट पर गंभीर विचार विमर्श की अपेक्षा की अपेक्षा रहती है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पूर्ण बजट हो या अनुपूरक बजट। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के दौरान विपक्ष की उदासीनता दिखाई दी। फिर भी सरकार अपने मकसद में सफल रही। उसने प्रदेश के विकास को गति देने का इंतजाम किया। जबकि विपक्ष जिम्मेदारी से बचता रहा।  इस बार भी उत्तर प्रदेश विधान सभा मे हंगामें के बीच अनुपूरक बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठीक कहा कि कुछ लोग विधानसभा को हंगामें से बंधक बनाना चाहते है। जबकि हंगामें का कोई आधार नहीं था। इसके अलावा कैग की रिपोर्ट पिछली सरकार पर सवाल उठाने वाली थी। हो सकता है कि इसीलिए भी हंगामा किया गया।
     उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विकास का व्यापक रोडमैप पहले ही तैयार कर लिया था। अनेक योजनाओं पर तेजी से अमल भी चल रहा है। निवेश के रिकार्ड  प्रस्तावों का शिलान्यास हो चुका है, अगले चरण की तैयारी है। इसी प्रकार प्रयाग कुंभ, किसानों को राहत, अटल जी पर योजनाओं, सड़क, डिफेंस कॉरिडोर, आयुष्मान योजना आदि सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने  चौतीस हजार आठ सौ तैतीस  करोड़ चौबीस लाख चालीस हजार रुपये अनुपूरक बजट पेश किया। योगी सरकार का कर्जमाफी से शुरू किसानों पर फोकस बना हुआ है। कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा किसानों के लिए आवंटित किया गया है। इससे गन्ना किसानों से लेकर कर्जमाफी से छूटे किसानों और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का प्रस्ताव है।
     सात हजार करोड़ से ज्यादा रुपये किसानों के लिए आवंटित किए हैं। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के शामिल हैं। गन्ना भुगतान में पांच सौ करोड़ रुपये सहकारी, निगम और निजी क्षेत्र प बकाया के भुगतान के लिए है। यह रकम सरकार सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजेगी। सरकार किसानों के बकाए के भुगतान के लिए चार हजार  करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन भी देगी।  सहकारी चीनी मिल संघ के  बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।  कर्जमाफी योजना से छूटे किसानों की कर्जमाफी की कर्जमाफी की जाएगी। अटल जी के नाम पर अनेक योजनाएं शुरू की जाएगी।
    बलरामपुर में केजीएमयू लखनऊ के सेटेलाइट सेंटर, बटेश्वर आगरा व अन्य स्थलों के विकास का विकास, अटल स्मृति सांस्कृतिक समारोह आयोजन, अटल स्मृति संकुल निर्माण ,डीएवी कॉलेज कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। जनवरी में प्रयाग कुंभ का गरिमा पूर्ण आयोजन योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है।  काशी के प्रवासी भारतीय सम्मेलन को भी अहमियत फि गई है। कुंभ के लिए  आठ सौ करोड़ और  वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के लिए भी सौ करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है।  आयुष्मान भारत  क्रांतिकारी योजना है। सरकार ने इसके सफल संचालन की व्यवस्था की है। सरकार ने प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ कॉरिडोर के विकास के लिए पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है। कॉरिडोर के लिए तीन हजार हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की है। यह कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट बुंदेलखंड को जोड़ेगा।  उच्च शिक्षा के लिए करीब नौ सौ निन्यानबे करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिया जाएगा।
    अनुपूरक बजट पेश होने के दौरान विपक्ष के हंगामे को उचित नहीं कहा जा सकता। शुरुआत में ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने देवरिया के मामले पर नियम तीन सौ ग्यारह के तहत चर्चा कराने की मांग की।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों से शांत हो जाने की अपील करते हुए कहा कि पहले प्रश्नकाल हो जाने दें इसके बाद नियम छप्पन पर इस मुद्दे पर अपनी बात कही जा सकती है। लेकिन सपा सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। जबकि देवरिया कांड के दोषी गिरफ्तार हो चुके है। मामले को सीबीआई जांच चल रही है। ऐसे में हंगामे के औचित्य नहीं था  कैग रिपोर्ट से भी सपा को परेशानी थी।
    सपा सरकार ने बड़े राजकोषीय घाटे व ऋण बोझ के साथ खजाना छोड़ा था। विधान सभा में पेश नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा। चुनाव के पहले जम कर हुआ भुगतान। राजस्व व्यय का सत्रह व समस्त पूंजीगत व्यय का इक्कीस प्रतिशत से ज्यादा केवल मार्च महीने में खर्च हुआ। अनेक विभागों ने कुल बजट का चालीस प्रतिशत तक केवल मार्च में खर्च किया। हजारों करोड़ खर्च के बाद विभाग उसका उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दे रहे है। जाहिर है कि विपक्ष का मकसद केवल हंगामा करने था। जबकि सरकार प्रदेश के विकास की योजनाओं को समय से पूरा करने का प्रयास कर रही है। अनुपूरक बजट में उसका यही मंसूबा दिखाई दिया।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading