Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अमेठी में न्यू इंडिया विज़न

    By March 4, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी और देश के संबन्ध में  कई महत्वपूर्ण बात कही। पहली अमेठी की राजनीतिक पहचान के संबन्ध में और दूसरी देश की सामरिक तैयारियों में लापरवाही के संबन्ध में। गौरतलब यह कि यहां की पहचान बने राजनीतिक परिवार ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार है। तीसरी बात यह कि यहां के सांसद आजकल जहाँ जाते है, वहां का नाम लेकर मेक इन की बात करते है। लेकिन दस वर्षों के शासन में वह ऐसा कुछ नहीं कर सके। जबकि नरेंद्र मोदी न्यू इंडिया और मेक इन इंडिया को चरितार्थ कर रहे है।
    अब तक अमेठी की चर्चा एक राजनीतिक परिवार के कारण थी। इसे अब सामरिक तैयारी के रूप में पहचाना जाएगा। इतना ही नहीं यहां से निर्मित हथियारों का निर्यात भी होगा। मोदीं ने पदभार ग्रहण करने के बाद हथियारों के संबन्ध में भारत की छवि बदलने का संकल्प लिया था। उनका कहना था कि भारत सामरिक हथियारों का आयातक मात्र नहीं रहेगा। यह स्वावलंबी बनेगा,और हथियारों को निर्यात भी करेगा। यह दूरगामी उद्देश्य पूरा हो रहा है।
    इस बीच मोदी ने जरूरी रक्षा सामग्री  अब यहां विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। इसमें प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कारगर योगदान दिया है।
    इसमें कोई संदेह नहीं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सामरिक तैयारियों के संबन्ध में लापरवाह थी। उसने सैन्य कमांडरों की सलाह को भी नजरअंदाज किया। जबकि हमारे पड़ोसी मुल्क हथियार जमा कर रहे थे। चीन अपनी ताकत बढा रहा था, आतंकियों के खिलाफ कार्यवाई की दुहाई दे कर पाकिस्तान भी हथियार व लड़ाकू विमान हासिल कर रहा था। जबकि उसका उद्देश्य भारत के खिलाफ इनका प्रयोग करना था। उसने अमेरिका से मिले एफ सोलह से भारत पर हमले का प्रयास किया। ये बात अलग है कि भारत ने उसे मार गिराया।
    नरेंद्र मोदी ने अमेठी में कहा भी की पिछली सरकार ने देश को आधुनिक राइफल, आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट, आधुनिक तोप के लिए भी इंतजार कराया। सेना की यह अनिवार्य जरूरतें थी। फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मोदी सरकार बनने के बाद इस कमी को सुधारा गया। इस सरकार ने  आधुनिक हॉविट्ज़र तोप का सौदा किया और अब भारत में ही बनाई जा रही है।
    यूपीए सरकार यह तय ही नहीं कर पाई कि अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किस तरह के हथियार बनाए जाएं। इसके लिए जगह भी तलाश नहीं सकी। यह कार्य भाजपा सरकार ने किया।
     सेना ने दो हजार पांच में आधुनिक हथियारों की कमी के प्रति मनमोहन सिंह सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था। राहुल गांधी को जो वस्तु सामने दिख जाती है, उसी को संबंधित नगर ,कस्बे में बनवाने का वादा करते घूम रहे है। लेकिन जब वह सत्ता में थे, तब क्या किया। यह देखना दिलचस्प है। दो हजार सात में उन्होंने अमेठी में आर्डिनेंस फैक्ट्री के लिए शिलान्यास किया था।  इसका इस अवसर पर उन्होंने विश्वास दिलाया था कि दो हजार दस में उत्पादन शुरू हो गया। इस तय सीमा के बाद चार वर्ष तक कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनी। लेकिन जो दशा राहुल ने मेगा फूड पार्क और सम्राट साइकिल फैक्ट्री का किया था, वही इसका हुआ। ये सब शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ सकी थी। नरेंद्र मोदी ने दशकों से लंबित अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। अमेठी में एके दो सौ तीन राइफल फैक्ट्री की आधारशिला रखी। अमेठी के लोगों को विश्वास है कि इसका हश्र राहुल गांधी की योजनाओं की तरह नहीं होगा।
    मोदी ने कहा कि यह राइफलें आतंकियों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ों में हमारे सैनिकों को निश्चित रूप से बहुत बढ़त दिलाएगी। मोदी का तंज बिल्कुल निशाने पर था। उन्होंने कहा किकुछ लोग जगह जगह घूमकर भाषण करते रहते है ,मेड इन उज्जैन, मेड इन जैसलमेर, मेड इन बड़ौदा।  लेकिन ये मोदी है अब यहां बनने वाली राइफल मेड इन अमेठी के नाम से जानी जाएगी।
    वैसे भी नरेंद्र मोदी रक्षा तैयारियों को पर्याप्त महत्व दे रहे है। इस क्षेत्र में लापरवाही को वह घातक मानते है। यह तथ्य मोदी के प्रयासों से प्रमाणित भी है। उनकी सरकार सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी को पूरा कर रही है। दो लाख तीस हजार से ज्‍यादा बुलेटप्रूफ जैकेटों के ऑर्डर दिए है। दुनिया की सबसे आधुनिक राइफलका अमेठी में निर्माण होगा।
    योगी आदित्यनाथ ने देश में चर्चित वाक्य को दोहराया। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। इसे उन्होंने आतंक के खिलाफ भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ा।
    आतंकी हमले पहले भी हुए लेकिन पहले किसी ने ठोस कार्रवाई नहीं की। नरेंद्र मोदी ने यह कर दिखाया। नरेंद्र मोदी की नीति के अंतर्गत उत्‍तर प्रदेश के एक करोड़ से अधिक परिवारों उज्‍ज्‍वला योजना का कनेक्‍शन उपलब्‍ध हुआ है। आतंकियों के कैंप उड़ा कर स्वच्छता का मिशन भी वहां पहुंचा दिया है। इस राइफल फैक्ट्री के लिए रूस से समझौता हुआ है।
    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से भाजपा का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। इस समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय समस्याओं पर जोर दिया। कहा कि लखनऊ में सत्‍ता की कुर्सियों पर बैठे लोगों को पीपरी के निवासियों की चिंता नहीं थी। तब भाजपा के कार्यकर्ता लखनऊ के चक्‍कर काटते रहे। ईरानी ने खुद कहा था कि राजनीति मंशा के साथ नहीं सामाजिक सश‍क्‍तीकरण की दृष्टि से ही पीपरी का विकास करें। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
    निश्चित है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने अमेठी में बढ़ी लाइन खींच दी है। राहुल गांधी के लिए यह चुनौती होगी। वैसे भी इतने वर्षों बाद भी अमेठी के विकास के संबन्ध में उनके पास कहने को कुछ नहीं है। वह पेयजल बोतल प्रोजेक्ट को भी पूरा नहीं करा सके थे। नरेंद्र मोदी ने इस ओर ध्यान दिया। इसका कार्य तेज किया गया। दो हजार पन्द्रह में यह फैक्ट्री चालू हो सकी। वैसे राजनीतिक लाभ हानि से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि अब अतिआधुनिक राइफल भारत में बनेगी। इतना ही नहीं इसके निर्यात भी होगा। इस देश के लिए शानदार उपलब्धि है।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading