Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कुछ नए युवाओं में भी महिलाओं के प्रति घृणित सोच?

    By January 16, 2019 Current Issues 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 736

    महिलाओं के प्रति लोगों की घृणित सोच कुछ के दिल में जब होती है तो वह कभी न कभी किसी बहाने सामने आ ही जाती है एक ऐसा ही मामला क्रिकेट की दुनिया से निकलकर टीवी की दुनिया में आ गया लेकिन जब इस मामले में लोगों का गुस्सा फूटा तो मामला क्रिकेट स्टार के सस्पेंशन पर आ गया। बता दें कि टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गई आपत्तिजनक एवं बेहूदा टिप्पणियों का खमियाजा क्रि केटर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल को भुगतना पड़ा है।

    बीसीसीआई से संबंधित प्रशासकों की एक समिति (सीओए) ने इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कड़ा रुख अख्तियार कर, जांच लंबित होने तक इन्हें निलंबित करने का फैसला सुनाया है। अब ये दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नये सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि जांच बीसीसीआई की अंतरिम समिति करेगी या तदर्थ लोकपाल, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।

    बहरहाल जांच एक औपचारिकता भर है, अपना दामन बचाने के लिए। क्योंकि पूरा मामला लाखों लोगों ने अपने-अपने घरों के अंदर टीवी पर देखा और सुना है। इसमें क्या गलत है और क्या सही? यह भी सब को मालूम है। लिहाजा इन दोनों खिलाड़ियों को बिना देरी किए बीसीसीआई ऐसी सजा दे, जिससे आइंदा कोई भी खिलाड़ी, खेल का मैदान हो या फिर मैदान से इतर अपनी मर्यादा न तोड़े। सार्वजनिक तौर पर महिलाओं की इज्जत करना सीखे। महिलाओं का अपमान नहीं, उन्हें इज्जत बख्शे।

    गौरतलब है कि दोनों क्रिकेटरों की टीवी कार्यक्रम ‘‘कॉफी विद करण’ में की गई आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पिणयों की वजह से बवाल मच गया था। पांडय़ा ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। जाहिर है कि क्रिकेटर हो या फिर कोई फिल्म स्टार जिन्हें देश के लाखों नौजवान और बच्चे अपना आइकॉन मानते हों, उनके द्वारा सार्वजनिक तौर पर महिलाओं के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियों की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।

    कार्यक्रम में वे महिलाओं के साथ अपने संबंधों को बढ़ा-चढ़ाकर बयान कर रहे थे। उन्हें यह भी ख्याल नहीं था कि उनकी इन बातों का नौजवानों और बच्चों पर किस तरह का असर पड़ेगा? महिलाओं पर जिस तरह की उन्होंने टिप्पणियां की, उन टिप्पणियों से खिलाड़ियों की महिला विरोधी मानसिकता साफ नजर आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि उनकी नजर में महिलाएं सिर्फ उपभोग की एक वस्तु हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। उनकी मर्यादा और गरिमा की उन्हें कोई चिंता नहीं। महिलाओं के बारे में इस घटिया सोच को क्या कहेंगे? वे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की नुमाइंदगी करते हैं, यदि उनकी ही महिलाओं के बारे में यह सोच है, तो दीगर लोग क्या सोचते होंगे?

    इस पूरे प्रकरण के बाद, हालांकि क्रिकेटर हार्दिक पांडय़ा सार्वजनिक तौर पर दो बार अपनी टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त कर चुके हैं। पहले अपने ट्विटर पेज पर और फिर इसके बाद बीसीसीआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में भी उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन माफी मांग लेने भर से उनका अपराध कम नहीं हो जाएगा। बिल्कुल भी नहीं होगा। घर-परिवार हो या फिर सार्वजनिक स्थल महिलाओं को सम्मान देना, हर एक की एक आदत होनी चाहिए। ये सारी बातें तो आपके लालन-पालन और संस्कार से जुड़ी हुई हैं। आखिर मां-बाप के पालन-पोषण में कहां कमी रह गई, इसकी भी पड़ताल होनी चाहिए। वे अपने बच्चों को लैंगिक संवेदनीलता, लैंगिक समानता का पाठ सिखाएं और उन्हें बताएं कि लड़कियां, लड़कों से किसी भी स्तर पर कमतर नहीं। लिहाजा उनके साथ हर जगह इज्जत के साथ पे आएं। उनका मान-सम्मान करें।

    इसके बाद स्कूल-कॉलेज और कार्यस्थलों की बारी आती है, जहां पुरुषों को यह सिखलाया जाए, कि वे महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करें? यदि वे उनके साथ कहीं गलत व्यवहार करेंगे, तो उन्हें इसकी कड़ी सजा भुगतना पड़ेगी। महिलाओं के प्रति होने वाले ज्यादातर अपराधों के पीछे, कहीं-न-कहीं पुरु षों की महिला विरोधी मानसिकता जिम्मेदार होती है, जिसमें पुरु ष महिला को अपने से कमतर और उसे एक उपभोग की वस्तु भर समझता है। इसी मानसिकता के चलते वह उसे पाने और हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर उतर आता है। महिलाओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक छेड़छाड़ से लेकर उनका शोषण, उत्पीड़न और बलात्कार इसी रोगी मानसिकता की देन है। जाहिर है कि महिलाओं के बारे में जब तक पुरुषों की यह घृणित सोच नहीं बदलेगी, तब तक समाज में महिलाओं के प्रति अपराध में कोई कमी नहीं आएगी।

    • जाहिद खान

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    1 Comment

    1. Hildegarde on January 21, 2019 2:31 pm

      I am truly thankful to the owner of this web page who has shared this wonderful piece of writing at here.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading