Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रेल पार्क और निवेश का सिलसिला

    By October 30, 2018Updated:October 30, 2018 Current Issues 2 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    उत्तर प्रदेश में निवेश का सिलसिला आगे बढ़ा। इस बार रेल पार्क इन्वेस्टर्स समिट में प्रस्तावों की सौगात मिली। वस्तुतः यह निवेशकों में उत्तर प्रदेश को लेकर बदली अवधारणा का परिणाम है। निवेश के लिए विशेष परिवेश की आवश्यकता होती है। यदि उपयुक्त माहौल न बनाया जाए, तो निवेश के लिए आयोजित होने वाले सम्मेलन निरर्थक हो जाते है। उत्तर प्रदेश का पिछला उदाहरण यही कहता है। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद इस ओर ध्यान दिया। इसी का परिणाम है कि यहां निवेश की दिशा में सकारात्मक परिणाम आ रहे है।
    सरकार ने केवल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से अपनी पीठ नहीं थपथपाई। बल्कि बड़ी संख्या में प्रस्तावों के शिलान्यास को अवश्य उपलब्धि माना जा सकता है। यही कारण है कि इस रेल पार्क इन्वेस्टर्स समिट में भी बेहतर परिणाम मील सके।
    पहले इन्वेस्टर समिट के बाद से ही निवेश की दिशा में प्रगति होने लगी थी। उसके बाद से कई क्षेत्रों में निवेश आया और ग्राउंड ब्रेकिंग द्वारा निवेश जमीन पर उतारा गया था। आज रेल पार्क इन्वेस्टर मीट उसी क्रम में एक बड़ी उपलब्धि है। इस मीट का आयोजन फतेहपुर में दो सौ चौवन एकड़ में स्थापित होने वाले रेल एन्सीलरी पार्क के लिए किया गया। प्रदेश में निजी औद्योगिक पार्क नीति बनने के बाद रेल एन्सीलरी पार्क के रुप में यह पहला प्राइवेट पार्क बनने जा रहा है। मार्डन कोच फैक्ट्री लालगंज की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए यह पार्क स्थापित किया जा रहा है। इंवेस्टर्स मीट में डेढ़ सौ निवेशक पहुंचे हैं। रेल पार्क के जरिए करीब ढाई हजार करोड़ का निवेश होगा। इससे करीब बीस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
     इंडस्ट्रियल रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने एयर कनेक्टिविटी के लिए कई काम किए हैं। प्रयागराज,आगरा, कानपुर के एयरपोर्ट शुरू हो गए है। कौशांबी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट  जल्द शुरू कर देंगे। उड़ान योजना के तहत आने वाले समय में ग्यारह और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। डेढ़ साल पहले यूपी में केवल तीन हवाई अड्‌डे ही चालू हालत में थे। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कुछ जनपदों पर पिछली सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जिनकी वजह से वह पीछे हैं। लेकिन आज हम यह कह सकते हैं उत्तर प्रदेश के अंदर आठ जनपद हैं, जो अन्य जनपदो से पिछड़ गए थे। जिसमे फतेहपुर भी है। इन सभी आठ जनपदों के लिए हमने रोडमैप तैयार किया है। आठ में से चार जनपदों में  मेडिकल कॉलेज बनेगें।
    सरकार निवेश की व्यापक योजना पर कार्य कर रही है। बीसवीं पॉलिसी में रेल पार्क बन रहा है। इक्कीसवीं वीं योजना में डिफेंस कॉरिडोर पार्क बनेगा। साठ हज़ार करोड़ का ग्राउंड ब्रेकिंग हम कर चुके हैं। एक लाख करोड़ का ग्राउंड ब्रेकिंग जल्द करेंगे। फतेहपुर में बनने वाले इस पार्क में रेल कोच में उपयोग होने वाले कलपुर्जों व सहायक उपकरणों का निर्माण होगा। यह पार्क रायबेरली के लालगंज कोच फैक्ट्री के लिए सप्लाई चेन का काम करेगा। कोच फैक्ट्री लालगंज की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए यह पार्क दो सौ एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है।
    रेल पार्क के तहत दो सौ सोलह  एकड़ में चार श्रेणी के इकहत्तर  प्लाट एवं शेष पचीस एकड़ भूमि में मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी। मूलभूत सुविधाओं के तहत चौबीस  मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और चहारदिवारी सहित हेल्थ सेन्टर, कैन्टीन, जनरल स्टोर, पुलिस एवं फायर स्टेशन, कन्ट्रोल एवं गार्ड रूम, कम्युनिटी सेन्टर शामिल हैं। कार्यक्रम में ईज आफ डूइंग बिजनेस पर फिल्म, निवेश मित्र प्रोजेक्ट व प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क पर प्रेजेन्टेशन, मार्डन कोच फैक्ट्री पर प्रेजेन्टेशन हुआ।
    इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन खरीदने पर लिए गए कर्ज के ब्याज पर पचास प्रतिशत की सब्सिडी का ऐलान किया गया था। फतेहपुर की दूसरी औद्योगिक बेल्ट तैयार करने का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया था। फरवरी दो हजार अठारह को प्रदेश में हुई इन्वेस्टर्स समिट में फतेहपुर में रेल पार्क स्थापना की नींव रखी गई थी। इसके लिए सौंरा, मलवां व चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन की तलाश हुई लेकिन अंतिम रूप से सहमति असनी पुल के समीप सरैला गांव को मिली। यहां रेल पार्क के लिए ढाई सौ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसे देने के लिए साठ प्रतिशत किसान भी तैयार हो चुके हैं।
    जाहिर है कि योगी सरकार इस प्रकार के आयोजन केवल कागजी वाहवाही के लिए नहीं कर रही है। बल्कि वह प्रदेश को विकसित श्रेणी में पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठा रही है।

    Keep Reading

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    2 Comments

    1. gisellefernandez.org on June 6, 2019 10:25 am

      We appreciate your the particular excellent
      writeup. It all actually would be a pleasure credit account the software.
      Take a look highly developed that will alot more put in agreeable from your website!
      Still, just how may possibly we tend to connect?

      Reply
    2. http://www.resaca.com on August 13, 2019 2:34 pm

      Important details. Fortunately everybody I came across your
      blog by chance, and also I’m surprised the reasons why the following coincidence didn’t taken place before
      hand! I just bookmarked as their favorite this.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading