Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    स्वार्थ में सिमटे हुए सियासी सिद्धांत 

    By December 26, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    राजीनीति में चुनावी मौसम के हिसाब से रंग बदलने वाले नेताओं की कमी नहीं है। ऐसे नेताओं के लिए स्वार्थ अहम हो जाते है, सिद्धांत पीछे हो जाते है। बात केवल राजनीति तक सीमित हों तो गनीमत है, लेकिन संविधान की भावना के प्रतिकूल आचरण अनुचित होता है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू, उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर और बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के हाव भाव ऐसे ही रहे है। पंजाब में उपमुखमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रदेश कांग्रेस में बेगाने हो रहे है। सिद्धू  उपमुख्यमंत्री है, लेकिन उनका साफ कहना है कि वह कैप्टन अर्थात मुख्यमंत्री को नहीं जानते। उनके कैप्टन राहुल गांधी है। सिद्धू का यह बयान संसदीय व्यवस्था के खिलाफ है। सच्चाई यह है कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस में कभी पसंद ही नहीं किया गया। उन्हें राहुल गांधी ने थोपा था। इधर पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने, इमरान की शान में कसीदे पढ़ने से पंजाब कांग्रेस ही नहीं वहां के लोग नाराज है।
    उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राजग में है। राजग बिहार में सत्तारूढ़ है। लेकिन वह सरकार पर हमला कर रहे है। यह भी अनुचित है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तो हद पार कर ली है। ओमप्रकाश राजभर को अपने राजनीतिक जीवन का सर्वश्रेष्ठ मुकाम भाजपा के साथ ही आने के बाद मिला। लेकिन इस उपलब्धि ने ही इन्हें गलतफहमी का शिकार बना दिया है। इसे ये अपना करिश्मा मान बैठे है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का प्रदेश में लोग ठीक से नाम भी नहीं जानते थे। वह खुद भी कभी चुनाव नहीं जीते थे। बसपा में रहे, तब वहां इन्हें बोलने तक का भी अधिकार नहीं था।
    भाजपा से गठबन्धन किया, इसके बाद इनकी पार्टी चार विधानसभा क्षेत्रों में जीत मिली। ओमप्रकाश को कैबिनेट में जगह मिली। लेकिन इन्होंने गठबन्धन धर्म और संविधान की भावना का कभी पालन नहीं किया। ये अपनी ही सरकार पर लगातार हमला बोलते है, कैबिनेट के निर्णयों के बाहर विरोध करते हैं। यह संविधान की व्यवस्था के प्रतिकूल आचरण है। भारतीय संविधान में संसदीय शासन व्यवस्था है। इसमें मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करता है। ओमप्रकाश राजभर इसी व्यवस्था का उल्लंघन कर रहे है।
    इसी प्रकार वह गठबन्धन धर्म का भी निरादर कर रहे है। उन्हें सभी कमियां भाजपा में ही नजर आती है। जिसके साथ गठबन्धन है, उसी के साथ वह विरोधियों जैसा व्यवहार कर रहे है।
    उपेंद्र कुशवाहा पर चुनावी आहट का असर हुआ है। वह राजग को छोड़ कर यूपीए में चले गए है। साढ़े चार वर्ष तक वह अच्छे भले थे। राजग में उन्हें कोई कठिनाई नहीं थी। कुछ समय से उन्होंने राजग की दूसरी सहयोगी जेडीयू पर हमला बोलना शुरू कर दिया था। उनकी पार्टी में अकेले चुनाव लड़ने साहस नहीं है। इसलिए दूसरे गठबन्धन का दामन थाम लिया।
    दबाब के तहत उन्होंने शिक्षा सुधार के लिए बड़ा मांगपत्र पेश कर दिया था। कहा था कि मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष इसे माने तब वह राजग में रहेंगे। उनकी इस चाल को समझना कठिन नही था। जेडीयू उनकी शर्ते माने तो यह सन्देश जाएगा कि शिक्षा की चिंता केवल उपेंद्र को है, सरकार को नहीं। इसका हास्यस्पद पहलू यह है कि शर्ते न मानी गई तो क्या उपेंद्र राजद से समझौता करेंगे। जिसके एजेंडे में शिक्षा कभी महत्वपूर्ण नहीं रही।
     उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा सुधार का कोई विषय छोड़ा नहीं था। उनकी मांग है कि आयोग के जरिये शिक्षको की  बहाली, पारदर्शी चयन , नियुक्ति, पुर्नमूल्यांकन, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के निर्धारित मानको पर शिक्षको की बहाली, प्राथमिक विद्यालयो में  विज्ञान के शिक्षक की तैनाती, उर्दू शिक्षको की  नियुक्ति, शिक्षको को गैर-शैक्षणिक कार्यो से पूर्णत मुक्त रखा जाये, सभी स्कूलो में छात्र-शिक्षक के लिए बायोमेट्रीक व्यवस्था, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था मिड डे मील से शिक्षको को दूर रखा जाय, सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को पुस्तक मिले,प्राईवेट स्कूल की मनमानी पर रोक, छात्र संघ का चुनाव समय पर हो राज्य से बाहर पढ़ने वाले एसटी एससी,पिछड़ा,अतिपिछडा को छात्रवृत समय पर मिले, मदरसा का आधुनिकीकरण अविलंब हो। लोक समता पार्टी  ने इन मांगों को दबाब के रूप में पेश किया है।
    बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा कि सुझाव पारी खत्म होने के बाद, मेंडेटरी ओवर्स में आए हैं। वह केन्द्र से कोई अतिरिक्त फंड नहीं पा सकते हैं और न ही अब किसी परियोजना की मंजूरी दिला पाने में सक्षम हैं। अगर वे शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव लेकर पहले आते तो बेहतर होता।यह भी कहा गया कि  कम से कम केन्द्रीय मंत्री यह सावधानी रखते कि मसौदा वर्तनी की गलतियों और व्याकरण संबंधी त्रुटियों से भरा न हो। कुशवाहा ने इस संबंध में शनिवार की रात को एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था।
    कुशवाहा ने पहले सीटों के बंटवारे को लेकर तीस नवम्बर तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन एक महीने बाद  फिर  कहा कि यदि बिहार की सरकार मेरे  मांग पत्र पर काम किये जाने का आश्वासन देती है तो मैं सब कुछ माफ करने और भूलने के लिए तैयार हूं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार शिक्षा के दो मॉडल का गवाह रहा है। एक लालू प्रसाद के चरवाहा विद्यालय था। एक अन्य मॉडल नीतीश कुमार का है जिन्होंने आईआईटी पटना, नालंदा विश्वविद्यालय और चाणक्य लॉ कॉलेज जैसे संस्थानों को बनाया। यह सही है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के मांग पत्र में नेकनीयत का अभाव था। इसमें राजनीति ज्यादा थी। ओमप्रकाश राजभर, उपेंद्र कुशवाहा, नवजोत सिद्धू आदि कई उदाहरण है। ऐसे नेताओं के अपने निहित स्वार्थ होते है। इनके लिए इन्हें सिद्धांतो की अवहेलना में संकोच नहीं होता।

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading