Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    विद्यांत संस्थापक समारोह: विद्या के प्रसार हेतु वीएन विद्यांत का समर्पण

    By January 3, 2019Updated:January 3, 2019 Education 10 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,030
    दिलीप अग्निहोत्री
    लखनऊ, 03 जनवरी 2019: लखनऊ का विद्यांत कालेज पांच जनवरी को परम्परागत रूप से अपना संस्थापक दिवस मनाएगा। यह कुछ संस्थाओं का संस्थापक दिवस ही नहीं बल्कि समाज के लिए सम्पत्ति का दान करने वाले विद्यांत जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का अवसर होता है। विक्टर नारायण विद्यांत के पिता ने प्रसिद्ध चारबाग स्टेशन का निर्माण कराया था। लेकिन इनकी मंजिल अलग थी। इन्होंने उस सम्पत्ति से लखनऊ को छह शिक्षण संस्थाओं की सौगात दी।
    भौतिक सुविधाओं का अभाव कष्टप्रद होता है। यह जानते हुए भी अनेक लोगों ने अपनी सम्पदा समाज के कल्याण हेतु समर्पित कर दी, सब कुछ दान में दे दिया, और स्वयं अभाव में ही प्रभाव का अनुभव करने लगे। लखनऊ के विक्टर नारायण विद्यांत ऐसे ही महापुरुष और समाजसेवी थे। लखनऊ की पहचान से उनके परिवार का नाम जुड़ा है। प्रसिद्ध चारबाग रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण उनके पिता और चाचा ने किया था। ब्रिटिश काल में वह सरकारी कॉन्ट्रेक्टर थे। गोमती का भव्य पक्का पुल, आदि अनेक निर्माण कार्य किये। विक्टर नारायण का भी जीवन वैभव से पूर्ण था। विदेशी वाहन, चांदी के बर्तन, सेवक , हवेली आदि सभी सुविधाएं थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि उन्हें इस सबसे विरक्ति हो गई। उन्होंने अपनी समूर्ण सम्पत्ति विद्यांत सहित अनेक विद्यालयों के खोलने में लगा दी। अपने लिए जीनव की न्यूनतम जरूरतों के अलावा कुछ नहीं रखा।
    विक्टर नारायण के पितामह राम गोपाल विद्या कोलकत्ता में रहते थे। उनकी विद्वता के लिए उन्हें अनंत वागेश्वरी विद्यांत  की उपाधि से सम्मानित किया गया था, तभी से यह उनके परिवार का उपनाम हो गया था।  उनके दोनों पुत्रों ने व्यवसाय के लिए लखनऊ को चुना था। फिर यहीं के होकर रह गए। बीसवीं शताब्दी के पहले भाग के दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन, पक्का पुल, इलाहाबाद बैंक और हजरतगंज में सेंट्रल बैंक भवनों आदि के रूप में इसकी वास्तुकला को आकार दिया। राम गोपाल जी के पुत्र हरि प्रसाद विद्यांत ने अपने भाई के साथ मिलकर यह सब निर्माण कार्य किया था। उनके एकमात्र पुत्र  विक्टर नारायण विद्यांत थे। पांच जनवरी अठारह सौ पच्चासी में उनका जन्म हुआ था।
    उन्होंने एमएससी, एलएलबी की डिग्री उच्च श्रेणी में प्राप्त की। उन्हें शासन ने मानद मजिस्ट्रेट का पद दिया था। विक्टर नारायण ने उन्नीस सौ अड़तीस  में विद्यांत हिंदू स्कूल की स्थापना की थी। उन्होंने बंगाल के बाहर एकमात्र बंगाली राजा राजा दक्षिणा रंजन मुखर्जी और नवाब वाजिद अली शाह के पिता नवाज अमजद अली शाह के उत्तराधिकारियों से परिसर को  खरीदा था। इसके बाद उन्निया सौ चवालीस में हाई स्कूल में और इसके एक वर्ष बाद  इंटरमीडिएट कॉलेज की स्थापना हुई। उन्नीस सौ चौवन में, उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज के रूप में बैचलर ऑफ आर्ट्स पाठ्यक्रम शुरू किया। वर्ष उन्नीस सौ चौहत्तर  में, बैचलर ऑफ कॉमर्स कोर्स शुरू किया गया था। दो हजार छह में, कॉलेज को मास्टर ऑफ आर्ट्स  इतिहास और मास्टर ऑफ कॉमर्स पाठ्यक्रमों के उद्घाटन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर अपग्रेड किया गया था।
    विक्टर नारायण विद्यांत ने अपने मौसा शशिभूषण जी की स्मृति में उन्हीं के नाम पर विद्यालय की स्थापना की। वह बनारस एंग्लो बंगाली कालेज, अस्पताल रांची, बंगाल में कृष्णा नगर विद्यालय, अल्मोड़ा के टीबी सेनेटोरियम आदि को सतत वित्त पोषण करते रहे।
    लखनऊ के कालीबाड़ी ट्रस्ट, बंगाली क्लब, हारिसभा संस्था के सहयोगी रहे। वह अखिल भारतीय बंग साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उन्नीस सौ अड़तीस में विद्यांत कालेज में उन्होंने वार्षिक दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया। आज इसकी प्रसिद्धि दूर दूर तक है। विद्यांत कालेज के प्रबंधक शिवाशीष घोष ने बताया कि महाविद्यालय में ढांचागत सुविधाओ का विस्तार किया गया है। विवेकानन्द सभागार के बाद छह बड़े क्लास रूम का निर्माण पूरा हो चुका है।
    प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने बताया कि महाविद्यालय में अनुशासन, पठन पाठन, स्पोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। समय समय पर संगोष्ठी, परिचर्चा के कार्यक्रम भी आयोजित होते है।विद्यांत कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति -पथ पर अग्रसर है।

    Keep Reading

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    10 Comments

    1. Jason on January 7, 2019 12:55 pm

      There’s certainly a lot to know about this issue. I like all the points you made.
      Ahaa, its good dialogue concerning this post here
      at this blog, I have read all that, so at this time me also commenting here.
      You have made some good points there. I checked on the internet for more info
      about the issue and found most individuals will go along with your views
      on this web site. http://foxnews.net

      Reply
    2. visit the site on February 26, 2019 6:09 am

      Howdy would you mind sharing which blog platform you’re
      working with? I’m going to start my own blog soon but
      I’m having a difficult time deciding between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal.
      The reason I ask is because your layout seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique.
      P.S Sorry for getting off-topic but I had to ask!

      Reply
    3. situs slot deposit 25 ribu on January 10, 2020 4:54 pm

      This is really interesting, You’re a very skilled blogger.

      I’ve joined your rss feed and look forward to seeking more
      of your great post. Also, I have shared your site in my social
      networks!

      Reply
    4. beauty guide on July 19, 2025 3:22 pm

      I like the valuable information you provide on your articles.
      I’ll bookmark your weblog and test once more here regularly.
      I am relatively certain I’ll be told many new stuff proper right here!
      Good luck for the next!

      Reply
    5. สล็อต โบนัสแตกง่าย on August 11, 2025 11:57 pm

      Wonderful post but I was wanting to know if you could write a litte more on this subject?
      I’d be very thankful if you could elaborate a little bit further.
      Cheers!

      Reply
    6. تخمین تراز تیزهوشان نهم on August 13, 2025 8:49 am

      Please let me know if you’re looking for a
      article writer for your weblog. You have some really good posts and I feel I would be a good asset.
      If you ever want to take some of the load off, I’d love to write some material for your blog in exchange for a link back to mine.
      Please blast me an email if interested. Many thanks!

      Reply
    7. رتبه های برتر کنکور انسانی ۱۴۰۴ on August 17, 2025 10:52 am

      I like the valuable info you provide in your articles.
      I will bookmark your blog and check again here regularly.

      I am quite certain I will learn plenty of new stuff right here!
      Good luck for the next!

      Reply
    8. Check Out Your URL on August 18, 2025 9:29 am

      It’s really very difficult in this full of activity life to listen news on Television, so I simply use
      internet for that reason, and obtain the newest news.

      Reply
    9. Best Backlinks SEO on August 18, 2025 3:49 pm

      Excellent post. I’m facing a few of these issues as well..

      Reply
    10. check my reference on August 18, 2025 4:48 pm

      My spouse and I stumbled over here by a different web page and thought I should check things
      out. I like what I see so now i am following you.

      Look forward to looking into your web page yet again.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading