Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    योगी की ‘दलित मित्र चौपाल’ से विरोधी दल सकते में

    By April 28, 2018 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    मृत्युंजय दीक्षित

    सुप्रीम कोर्ट से एससी/ एसटी एक्ट पर आये फैसले व प्रदेश में सपा- बसपा गठबंधन के बाद बन रहे कठिन समीकरणों को साधने के लिए प्रदेश भाजपा सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूरी सरकार ने अपनी कार्यशैली को ही बदल दिया है। भाजपा सरकार व नेताओं के दलित प्रेम के कारण प्रदेश के सभी विरोधी दल खासे बैचेन हो उठे है। दलितों व पिछड़ों के बीच छवि को चमकाने के लिये एक विशेष रणनीति पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में तैयार की गयी है। अपनी नयी कार्यशैली में मुख्यमंत्री ने अपने कड़े तेवर अपना लिये है। प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के निर्देशों के बाद राज्य में गाम स्वराज अभियान के सहारे दलितों पिछड़ो व अतिपिछड़ों के बीच अपनी छवि को सुधारने का भी महाअभियान शुरू कर दिया है जिसके बाद इन दलों के होश उड़ गये हैं। अभी आने वाले दिनों में बीजेपी संगठन व सरकार के नजरियेे से ऐसे कई कदम उठाने जा रही है जिसके बाद सपा और बसपा की परेशानियां बढ़ने ही वाली हैं।

    प्रदेश की राजनीति में यह काफी लम्बे समय के बाद हो रहा है कि राज्य का कोई मुख्यमंत्री रात्रि में गांवों में विश्राम कर रहा है और चौपाल लगाकर सीधे ग्रामीण जनता से उनकी समस्याओं और विकास कार्यो को लेकर संवाद कर रहा है। साथ ही दलितों व गरीबों के घर में जाकर उनके साथ भोजन कर रहा है। मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच जाकर विकास कार्यो की जांच और समीक्षा कर रहे हैं जिसके कारण अफसरों के मन में भी कुछ भय तो पैदा होगा ही। अब यह तो आगे आने वाला समय ही बतायेगा कि प्रदेश का दलित समाज किसके साथ है लेकिन सपा व बसपा के खेमे में सरकार की गतिविधियों को लेकर बैचेनी तो उत्पन्न हो ही गयी है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में चौपाल लगाने का फैसला किया है। उनके साथ सीधा संवाद करने का निर्णय लिया है। गरीबों के साथ दाल रोटी खाने और गांव के किसी स्कूल व पंचायघर में ही रात्रि विश्राम भी करेंगें। विकास कार्यो की परख के लिए औचक निरीक्षण का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री का जनता से यह सीधा संवाद अपनी तरह का एक अनोखा प्रयोग है। इस संवाद के बीच में न कोई अफसर ओर न कोई मंत्री। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से काम करने की नई कार्यशैली को पनाया है उससे उनकी एन नयी छवि जनता के बीच आ सकती है। विश्लेषकों का मत है कि योगी की नयी छवि से उनकी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा संगठन व सरकार में भी आगामी दिनों में बड़े बदलाव किये जाने वाले है। इसके तहत भाजपा सरकार अब निगमों, आयोगों और बोर्डाें के 350 नामित पदों पर में 65 फीसदी हिस्सा पिछड़ी अतिपिछड़ी दलित व अदिलितों को देने जा रही हैं इन पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व सलाहकार शामिल हैं। इस र्फामूले के अंतर्गत अतिपिछड़ी और पिछड़ी जातियों को 50 फीसदी और अतिदलित व दलितों को 15 फीसदी नामित पद देगी। दस तरह पिछड़ों और दलितों को 65 फीसदी पद देने के बाद 35 फीसदी पद सामान्य ऊंची जातियों को दिये जायेंगे। सपा और बसपा की राजनीति को समाप्त करने के लिये ही प्रदेश सरकार ने पूर्व डीजीपी बृजलाल को उप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नामित करने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा देकर समाज को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल काफी लोकप्रिय अधिकारी थे तथा अपनी हड़क व तेवरों के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती के भी काफी पसंदीदा हो गये थे लेकिन अब उन्होंने बसपा को त्याग दिया है और जिसका लाभ उनको मिला भी है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती भी जिलों का औचक निरीक्षण किया करती थीं लेकिन उनके औचक निरीक्षण और मुख्यमंत्री के चौपाल व निरीक्षण मेें जमीन-आसमान का अंतर साफ दिखलायी पड़ रहा है। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी ग्रामीणों के जन धन खातों को खोलने से लेकर दूर दराज के सभी गांवों में उज्वला योजना के माध्यम से रसोई गैस पहुचाने तक के लिए शिविरों व दिवसों का आयोजन किया जा रहा हैं। पीएम मोदी की इन सभी योजनओं को ग्रामीण क्षेत्रांे में गेमचेंजर के रूप में माना जा रहा है। चाहे जो भी हो फिलहाल मुख्यमंत्री का यह चौपाल कार्यक्रम व रात्रिनिवास का काम एक नयी इबारत लिखने जा रहा हैं। जिसके कारण भाजपा विरोधी दलों को एक बार फिर अपनी जमीन खिसकती हुई दिखलायी पड़ने लग गयी है। आज ग्रामीण जनता को निःशुल्क बिजली कनेक्शन मिल रहा है। शीघ्र ही ग्रामीण जनता को आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलने लगेगा। आज बसपा व सपा में यही भय फिर से बैठ गया है कि बीजेपी के इस अभूतपूर्व दलित व गांव प्रेम से कहीं उनके वोट छिटक न जायें।

    बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि बीजेपी व कांग्रेस का दलितों के घर जाकर भोजन करने का नाटक एक समान व ढोंग ही है। यही सपा व कांग्रेसभी कह रही है। जिससे साफ पता चल रहा है कि इन दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल और गांवों में रात्रि विश्राम तथा दलितों के बीच में जाकर भोजन करने के बाद उनसे उनका हाल चाल पूछना पसंद नहीं आ रहा है। अब मुख्यमंत्री ने अपनी कमान संभाल ली है और विरोधी दल एक बार फिर बेनकाब होने जा रहे हैं। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि यह सभी दल दलितों और मुस्लिमों पर केवल अपना ही अधिकार समझते है। बसपा सुप्रीमो मायावती का तो यहां तक कहना है कि दलितों का वोट केवल उनका है उनका उस पर कोई और अपना अधिकार नहीं जता सकता । यह उनकी विकृत मानसिकता को ही उजागर करता है। यह लोकतंत्र है। विगत कई चुनावों से यह पता चल गया है कि अब मायावती का वोटबैंक कितना बिखर चुका है। अपने वोटों के बिखराव व नेताओं की बगावत को रोकने के लिये ही मायावती ने बेहद मजबूरी में सपा के साथ जाने का मन बनाया। वह यह भूल गयी है कि अभी चुनाव होने में बहुत समय है । अभी बीजेपी के पास अपनी सफलता के झंडे गाड़ने का पर्याप्त समय है। अगर ग्राम स्वराज अभियान व आयुष्मान भारत जैसी योजनयें सफल हो गयीं तो इन दलों के पास कोई मुददा ही नहीं रह जायेगा।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading