Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    शरीफ की सियासत पर सितम

    By July 12, 2018 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    पाकिस्तान की सियासत में लंबे समय तक भुट्टो और शरीफ परिवार का वर्चस्व रहा। लेकिन अब इनके  लिए गर्दिश का समय है। बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मुख्य मुकाबले से बाहर हो गई थी। उनके उत्तराधिकारी पुत्र विलावल भुट्टो को गंभीरता से नहीं लिया गया। बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी को जितना मिला , वही उनकी हैसियत से बहुत ज्यादा था। यह  कुनबा सियासत ही थी, जिसने उन्हें मुल्क के सबसे ऊंचे ओहदे पर पहुंचाया था। लेकिन वह भी कोई जनाधार नहीं बना सके।
    बचा शरीफ परिवार, लेकिन वह भी सेना और कोर्ट के सितम शिकार हुआ। केवल नवाज शरीफ को सजा मिलती तो गनीमत थी, उनकी पुत्री मरियम उत्तराधिकार संभालने को मोर्चे पर आ गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भी नहीं बख्शा। नवाज के दोनों पुत्रों को भगौड़ा घोषित किया गया है, भाई अभी तक पंजाब की राजनीति तक सीमित रहे है। बताया जा रहा है कि यह सब सेना और कोर्ट  सुनियोजित रणनीति के तहत हो रहा है। पाकिस्तान में वंशवाद की राजनीति को हाशिये पर पहुंचाया जा रहा है। इनकी जगह क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को कमान सौंपने की तैयारी चल रही है। वहाँ के चुनावी प्रजातन्त्र की हकीकत जगजाहिर है। सेना की मर्जी इसमें भी निर्णायक हो होती है।
    इस्लामाबाद जवाबदेही कोर्ट ने नवाज शरीफ को दस वर्ष और मरियम को सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा  पनामा पेपर्स घोटाले के एक मामले  में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो  से सहयोग न करने के लिए एक वर्ष जेल की सजा दी गई है।
    नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। लेकिन उनकी त्रासदी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। तीनों बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उनकी पाकिस्तान मुस्लिम लीग ऐन के सामने भी संकट आ गया है। पाकिस्तान की सेना और न्यायपालिका ने शरीफ परिवार को सत्ता और राजनीति से बेदखल करने का निर्णय लिया था। पनामा लिक्स ने उन्हें आसान मौका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्ष पहले नवाज को प्रधानमंत्री पद से हटाने का फैसला सुनाया था। इसके लिए सैनिक तानाशाह रहे जियाउल हक के समय किये गए संविधान संशोधन को आधार बनाया गया था। आम चुनाव से कुछ दिन पहले इस निर्णय के राजनीतिक मतलब साफ है।
    विकल्प के तौर पर मरियम के शौहर मोहम्मद सफदर भी सियासत में सक्रिय थे। लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह रावलपिंडी में एक रैली में शामिल होने आए थे। यही उन्हें गिरफ्तार किया गया। पनामा पेपर घोटाला में उन्हें भी सजा सुनाई गई है। मरियम ने कहा कि उनके पिता नवाज शरीफ  दस दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे और सजा के खिलाफ अपील करेंगे। लेकिन इस समय सेना और कोर्ट का जो रुख है, उसे देख कर नवाज को खास राहत की उम्मीद नहीं है। उनको चुनाव लड़ने से रोकने का इंतजाम हो चुका है।
    नवाज शरीफ पर सुप्रीम कोर्ट के आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद मरियम के हाँथ में ही  पाकिस्तान मुस्लिम लीग नून की कमान आ गई थीं। पाकिस्तान में पच्चीस जुलाई को होने आम चुनाव है। मरियम लाहौर से उम्मीदवार थीं। लेकिन जवाबदेही कोर्ट के फैसले के बाद अब वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। वह  पांच वर्ष पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। अपने पिता के पिछले चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उन्ही पर थी।  उन्हें प्रधानमंत्री युवा कार्यक्रम की चेयरपर्सन बनाया गया था।  लेकिन विपक्ष की आपत्ति के चलते उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।
    भारत के लिए पाकिस्तान की यह अस्थिरता ठीक नहीं है। वहाँ जब  अस्थिरता का माहौल बनता है, तब सेना भारत वीरोधी गतिविधियां तेज करती है। कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार रिपोर्ट भी ऐसी ही गतिविधि का हिस्सा थी। संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रमुख हुसैन ने यह रिपोर्ट पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के इशारे पर बनाई थी।
    रिपोर्ट में भारत शासित क्षेत्र एवं पाकिस्तान शासित क्षेत्र दोनों जगह मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात कही गई थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की भी मांग की गई।  राद अद हुसैन के पाकिस्तान से जुड़े तार उजागर हो गए है। झूठी जानकारियों पर विश्वास करके ये रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच का दुरुपयोग माना गया। बच्चो और सशस्त्र संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख ऐंटिनियो गुटेरेस की रिपोर्ट के पीछे पाकिस्तान की साजिश बेनकाब हो चुकी है।
    पाकिस्तान में सेना की सत्ता पर पकड़ कोई नई बात नहीं है। लेकिन नवाज शरीफ के हटने के बाद उसकी भारत के विरोध में चलने वाली गतिविधियां बढ़ रही है। जहाँ तक उनके प्रजातन्त्र की बात है तो उसे भी इसी तरह सेना के इशारे पर ही चलना है।

    Keep Reading

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading