Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    वर्चुअल रैली का चुनाव प्रचार से कोई लेना देना नहीं

    ShagunBy ShagunJune 13, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ अपना एक वर्ष पूरा किया। अगले कुछ महीने में बिहार,पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के चुनाव भी होने है। यदि कोरोना आपदा ना होती तो इस समय राजनीति के मंच सज रहे होते। वैसे कांग्रेस जिस प्रकार सरकार पर हमला बोल रही है, उससे लगता है कि वह चुनावी मोड़ में है। भाजपा ने कोरोना आपदा राहत व प्रबन्धन को वरीयता दी। केंद्र व प्रदेशों में उंसकी सरकारें जी जान से इस आपदा के मुकाबले में लगी है। यह उसके लिए अपनी उपलब्धियां बताने का समय हो सकता था। लेकिन कोरोना संकट के कारण उसने ऐसा नहीं किया। भाजपा के द्वारा जो वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है, उनको भी कोरोना जागरूकता से जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही घर घर जनसम्पर्क अभियान भी चल रहा है। ये बात अलग है कि इस संकट काल में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जबाब दिया जा रहा है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि वर्चुअल रैली का चुनाव प्रचार से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ जुडऩा है। शाह ने ऐसी ही एक वर्चुअल रैली की शुरुआत में ही कोरोना वॉरियर्स का उत्साह बढ़ाया। करोड़ों कोरोना वॉरियर्स अभिनन्दन किया। कहा कि यह लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वायरस से लड़ रहे हैं। कहा कि देश एकजुट होकर कोरोना को परास्त करेगा।

    नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष में ऐतिहासिक निर्णय हुए है। ऐसी समस्याओं का समाधान हुआ,जिनका देश नाम लेना साम्प्रदायिक समझा जाता था। जम्मू कश्मीर में तीन परिवारों के लिए अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को बनाये रखा गया। भाजपा के एजेंडे में इसकी समाप्ति के वादा रहता था,इसलिए उसे कम्युनल कहा जाता था। इस अलगाववादी अनुच्छेद के समर्थक घोर सेक्युलर कहे जाते थे। तीन तलाक पर मुस्लिम देश रोक लगा चुके थे। लेकिन भारत में इसका समर्थन सेक्युलर होने का प्रमाणपत्र था। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्त किया। पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान में हिन्दू बौद्ध सिख प्रताड़ित किये जाते थे।

    मोदी सरकार ने इनके साथ मानवीय कदम उठाया। नागरिकता कानून में संसोधन किया गया। इन सबसे बड़ा कार्य यह था कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। कोरोना संकट में भी मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये है। पूरी दुनिया में इन कार्यों की सराहना की जा रही है। संकट काल में बीस लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकैज दिया। देश की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान, गरीब,मजदूर,व्यापारी, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग से जुडे़ लोग तथा बुनकर आदि सभी वर्गों की भागीदारी संभव की गई।

    भाजपा ने इस आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल जनसंवाद प्रारंभ किया है। कोरोना आपदा में सरकार ने श्रमिकों मनरेगा योजना से रोजगार देने का निर्णय किया,तो कांग्रेस इसका श्रेय लेने दौड़ पड़ी। उसने कहा कि यह उंसकी योजना थी। भाजपा नेताओं ने वर्चुअल रैली से इसका जबाब दिया। कहा गया कि कांग्रेस के शासन में मनरेगा के नाम पर गरीबों के हकके पैसे की किस तरह बंदरबांट होती थी। यह बात पूरा देश जानता है। पहले मनरेगा का पैसा मजदूरों को नहीं मिलता था। आज उनके खाते में पूरा पैसा पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने इसके बीच से बिचौलिया हटा दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जब से बिचौलिये समाप्त हुए हैं, तब कांग्रेस के लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन अब बिचौलियों की हम एक नहीं चलने देंगे।

    रविशंकर प्रसाद ने भी सोनिया गाँधी द्वारा मनरेगा के ऊपर अखबारों में लिखे गए लेख को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। इसी मुद्दे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सोनिया मनमोहन सरकार ने मनरेगा पर दस वर्षों में लगभग पौने दो लाख करोड़ रुपये खर्च किये थे। इसका भी बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। जबकि मोदी सरकार के छह वर्षों में अब तक तीन लाख पंचानबे हजार लाख करोड़ रुपये आवंटित किये जा चुके हैं। यह धनराशि सीधे मजदूरों के खाते में भेजी गई। यूपीए कार्यकाल में लूट खसोट का पर्याय बना दिया गया था।

    यूपीए के दस वर्षों के जमाने में मनरेगा के लिए साल की शुरुआत में मीडिया को दिखाने के लिए जो बजट आवंटित किया जाता था,उसमें भी बाद में कटौती कर ली जाती थी। जबकि मोदी सरकार ने उदारता से धन जारी कर इस योजना को नया जीवन दिया है।पहली बार मानसून के सीजन में भी मनरेगा के तहत मजदूरों को काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, मोदी सरकार ने मनरेगा के तहत फंड को भी तुरंत रिलीज करने का फैसला किया है।

    सरकार ने मनरेगा के तहत पूर्व बकाये का भुगतान भी राज्यों को कर दिया है। यूपीए सरकार के समय लूट,घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी मनरेगा योजना को मोदी सरकार ने प्रभावी और मजदूरों के लिए अधिक उपयुक्त बनाया है। इसके लिए कृषि क्षेत्र के इतर कार्यों की भी व्यवस्था की गई है। हर साल मनरेगा के लिए जहां अधिक बजट का प्रावधान किया है, वहीं मजदूरी को भी बढ़ाया है। मोदी सरकार ने मनरेगा को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया है। यूपीए में बढ़े माओवाद व नक्सलवाद की इस सरकार कमर तोड़ दी है। नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के समय वोट बैंक के लिए आतंकवादियों के तुष्टीकरण की राजनीति होती थी।

    बाटला हाउस आतंकियों के मरने पर तो सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के नेता उनके घरों में गए। लेकिन आतंकियों से लड़ते हुए जो पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हुए, उसके घर उनका कोई भी नेता नहीं गया। नरेंद्र मोदी मोस्ट रिकॉग्नाइज एंड रिस्पेक्टफुल लीडर ऑफ द वल्र्ड के रूप में आज जाने जा रहे हैं। राष्ट्रवाद हमारी आस्था नहीं, हमारा जीवन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टार्ट अप,स्टैंड अप, इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहे है। संस्कृति और विरासत के आधार पर मूल्य आधारित जीवन पद्धति के आधार पर समाज को संपन्न बनाने की दिशा में काम कर
    किया जा रहा हैं। आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading