Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पर्वों पर जन सुविधा के प्रति योगी गम्भीर

    By September 29, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    कानून व्यवस्था योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता रही है। इसी के साथ वह पर्वो पर भी बेहतर प्रबंधन के प्रति गम्भीर रहे है। प्रयागराज कुम्भ का सफल आयोजन इसका प्रमाण बना। नवरात्रि,दुर्गापूजा से लेकर दीपावली ,गोवर्धन पूजा तक पर्वों की श्रृंखला है। इसी के मद्देनजर योगी ने प्रदेश न जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्योहारों व आयोजनों के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सावधानी बरतने के साथ साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता के साथ सकारात्मक रवैया अपनाए, ताकि सभी पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जा सकें। अधिकारी पर्व के आयोजकों से निरन्तरता के साथ संवाद स्थापित करें। जिससे समय रहते किसी समस्या का निराकरण किया जा सके। सभी संवेदनशील स्थानों को पहले से चिन्ह्ति करने और आवश्यक इंतजाम किए जाएं, जिससे कोई अप्रिय व कठिन परिस्थिति उतपन्न न हो।

    मंदिरों व पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम पहले से ही सुनिश्चित किए जाएं। लोगों की सुविधा के लिए मन्दिर परिसरों तथा मार्गों पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली तथा छठ पूजा के मद्देनजर पूरी चैकसी बरती जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग को नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली तथा छठ पूजा तक सभी त्योहारों के दौरान विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन त्योहारों के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों तथा विसर्जन यात्राओं की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को दिए। शासन, मण्डल, जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

    सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को जो निर्देश पूर्व में भेजे गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इन पर्वों और त्योहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा को न शुरू किया जाए। पूजा आयोजकों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मार्ग का निर्धारण पहले से कर लिया जाए और विवाद की स्थिति में बातचीत कर रास्ता निकाला जाए। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए तथा बैरीकेडिंग के लिए लगाए गए बैरियर्स पर रिफ्लेक्टर्स लगाए जाएं। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं को एलर्ट रखा जाए।

    उन्होंने कहा कि विजय दशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन न होने पाए। उन्होंने दशहरे पर पुतला दहन के कार्यक्रम स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए वहां अग्निशमन, बिजली एवं कई निकास मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दशहरा मेला स्थलों पर खोया पाया केन्द्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए। जाहिर है कि योगी पर्व त्योहारों पर उचित व्यवस्था और लोगों की सुविधा के प्रति गम्भीर है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading