Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    क्या यह तीसरे विश्व युद्ध का आगाज है ?

    By January 9, 2020 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    वायरल इशू : जी के चक्रवर्ती

    मौजूदा समय की विश्वव्यापी परिदृश्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि दुनिया के दो देश एक अमेरिका और ईरान के मध्य तनाव पूर्ण स्थित गहराती चली जा रही है। ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिका द्वारा खत्म किये जाने के बाद से ईरान का अमेरिका से बदला लेने की बातों के सामने आने के बाद ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलो से हमला किये जाने से अमेरिका और ईरान के मध्य दिन-प्रतिदिन तनाव के और अधिक जोर पकड़ने से एक बार युद्ध जैसे हालात पैदा होते जा रहे है। ऐसी स्थिति में इन दोनो परमाणु शक्ति सम्पन्न देश ने अगर अपना धैर्य खो कर अमेरिका यदि ईरान पर हमला बोल देता है तो ऐसे में दुनिया एक बार तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर आ खड़ी होगी। ऐसा कहना कोई अतिशयोक्ति की बात नही होगी कि दोनों देश के मध्य युद्ध की स्थिति में एक तरफ जहां ईरान के पक्ष मे रूस, चीन जैसे देश खड़े नजर आयेंगे तो दूसरी ओर अमेरिका के पक्ष में ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश खड़े नजर आएंगे।

    अभी 8 जनवरी बुधवार सुबह के समय इराक के अनबर प्रान्त में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोल अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के काम को अंजाम दिया गया, जिससे ईरान एवं अमेरिका के मध्य तनाव और भी अधिक बढ़ गया है। एक तरफ ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि “अमेरिका की दादागीरी के विरुद्ध ईरान ने संघर्ष किया है। अमेरिका पर किया गया हमला सफल रहा है। यह हमला अमेरिका के मुँह पर एक तमाचा है। ( ईरान के सर्वोच्च नेता ) ” दूसरी तरफ “डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमले पर कहा है कि ‘अभी सब कुछ ठीक है। ईरान ने इराक स्थित दो सैन्य अड्डों पर मिसाइल दागी है।

    नुकसान एवं मौतों का जायजा लिया जा रहा है। मै जल्दी ही इस पर अपना वक्तव्य जारी करूँगा।” (डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति) यदि इन दोनों राष्ट्रों के मध्य युद्ध छिड़ता है तो निश्चित रूप से ईरान पर अमेरिका बहुत भारी पड़ने वाला देश है। ट्रम्प ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार संपन्न नहीं बनने देंगे। इस दृष्टिकोण से यदि हम बात करें तो अमेरिका की सैन्य शक्ति का जवाब नहीं, ईरान उससे बहुत पीछे है यदि इन दोनों देशों के मध्य जंग हुई तो भारत को भी बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ईरान के साथ हमारे देश का सम्बन्ध अच्छे है और बहुत हद तक हम ईरान से आयातीत पेट्रोलियम पदार्थों पर आश्रित होने के साथ ही साथ भारत से ईरान को निर्यात होने वाले सामानों के बंद हो जाने की अवस्था मे हमारे राष्ट्र को मिलने वाला विदेशी मुद्रा भी प्रभावित होगा। वहीं पर ईरान के पास इराक, मलेशिया जैसे देशों का बल होने के साथ ही साथ वह रूस-चीन जैसे देशों से भी उसके पक्ष में उसे सहयोग देने की प्रबल उम्मीदें है।

    रूस एवं चीन के बाद फायर पावर के मामले में इस्राइल एक महत्वपूर्ण देश है। इस्राइल भी मौजूदा हालतों पर तटस्थ निगाहे बनाये हुए है। अपने चारो ओर दुश्मनों से घिरा इस्राइल भी अमेरिका का ही साथ देने वाला है। दुसरी तरफ फ्रांस बहुत अच्छी स्थिति में है। ब्रिटेन समेत पूरा यूरोप अभी सुरक्षात्मक और युद्ध जैसे हालात रोकने के प्रयास में है। लेकिन युद्ध जैसी स्थिति आई तो अमेरिका का साथ दे सकते हैं।

    भारतीय सामरिक विशेषज्ञों की मानें तो विश्व का पूरा सैन्य संतुलन इन्हीं देशों के इर्द गिर्द घूम रहा है। लेकिन अभी ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए एक नए तरीके को आजमाया है। जिसमे ईरान ने एक नये अंदाज में अमेरिका पर हमला किया है जिससे अमेरिका के पसीने छूटने लगे हैं ईरान ने अमेरिका पर साइबर अटैक कर अमेरिका के एक बड़े सरकारी एजेंसी की वेबसाइट को हैक कर लिया है। ईरान द्वारा सरकारी वेबसाइट हैक कर इसपर शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने जैसे अपने इरादे वाला एक संदेश को प्रकाशित किया है।

    वैसे हालातों पर यदि हम गौर करें तो ऐसा लगता है कि पूर्व में कही गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सत्य होने की दहलीज पर खड़ी है।

    Keep Reading

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading