बॉबी देओल ने यह साबित कर दिया है कि वे निर्विवाद रूप से ओटीटी किंग हैं, जिन्होंने आश्रम के लिए अपना पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता है।
डिजिटल पुनर्जागरण ने बॉबी देओल के रूप में हमें नए युग का सुपरस्टार दिया है। उनकी पसंद और शानदार प्रदर्शन देखते ही बनते हैं। एक्टर ने आश्रम में तांत्रिक के रूप में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस दी है। जब से पहला सीजन लाइव हुआ है, वे सभी से तारीफें बटोरने के पात्र बने हुए हैं। और अब, टैलेंटेड स्टार की पूरी मेहनत वसूल हो चली है क्योंकि उन्होंने शो के लिए बेस्ट एक्टर के रूप में पहला अवॉर्ड जीता है।
बता दें कि दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स देश के सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक है। हाल ही में मुंबई में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बॉबी को बहुचर्चित सीरीज आश्रम में बाबा निराला की शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
इस अवॉर्ड की सबसे खास बात यह है कि यह बॉबी का पहला अवॉर्ड है, जो उनके 25 साल के लंबे करियर में उनके काम को मान्यता प्रदान करता है। वर्ष 1995 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी ने अपने काम के लिए पहचान प्राप्त करने के रूप में बेहद लम्बा इंतजार किया है। बरसात से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी ने हमेशा ही ऑडियंस का मनोरंजन किया है और 90 के दशक के सबसे अधिक कमर्शियल स्टार्स में से एक रहे हैं। लेकिन आज, ओटीटी में तेजी के साथ उन्होंने अपने लिए एक नया स्थान बनाया है और वे पूरी तरह से इसके हकदार हैं।
बॉबी कहते हैं, “मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत भावुक हूँ और अपार खुशी महसूस कर रहा हूँ। आश्रम में अपनी भूमिका के लिए मुझे जो प्यार मिला है, वह मुझे हर बार अभिभूत कर देता है, जब भी कोई इसके बारे में मुझसे बात करता है। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण किरदार है और मुझे खुशी है कि ऑडियंस ने भी इसे पसंद किया। यह अवॉर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि मैंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। यह मेरे करियर में पहली बार है और इसलिए मेरे लिए बहुत खास है, जिसे बहुत अच्छी तरह से पहचाना और सराहा गया है। हमारे सभी प्रयास आखिरकार वसूल हो गए हैं। मैं आश्रम के अगले सीजन को ऑडियंस के समक्ष लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।” पिछले साल सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज के साथ, अगले सीजन की प्रत्याशा पहले ही आसमान छू चुकी है।
आगामी प्रोजेक्ट्स के रूप में बॉबी लव होस्टल, अपने 2, एनिमल और बहुप्रतीक्षित आश्रम के दूसरे सीजन में दिखाई देंगे।







