मुंबई, 29 दिसम्बर 2018: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चरित्र अभिनेता कादर खान की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादर खान के पुत्र सरफराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता दिमाग की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया है। जिसके कारण उन्हें कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्हें पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार हैं। उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।
कादर खान के फैंस उनकी तबियत को लेकर बेहद चिंतित हैं सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी बेहतरी के लिए भगवान् से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, कादर खान के लिए दुआ करता हूँ – अमिताभ बच्चन






