-
इतिहास के शिखर पर ‘धुरंधर’: रणवीर सिंह बने बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह
मुंबई,: बॉलीवुड में एक तरफ रणवीर सिंह ने इतिहास रच दिया, तो दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ ने फिटनेस को नया आयाम दिया, दोनों ही खबरें आज सुर्खियों में छाई हुई हैं!
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (5 दिसंबर 2025 को रिलीज़) ने हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने 34 दिनों में भारत में ₹831.40 करोड़ नेट कलेक्शन कर सभी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया पुष्पा 2 सहित!

वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹1,227 करोड़ पार कर चुकी है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ, अद्भुत अभिनय (खासकर रणवीर का ‘हम्ज़ा’ रोल) और एक्शन-थ्रिलर का जादू यही वजह कि फिल्म महीनों बाद भी सिनेमाघरों में दबदबा बनाए हुए है। रणवीर अब हिंदी बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बन चुके हैं!
फिटनेस के फाइटर टाइगर श्रॉफ बने लीफोर्ड हेल्थकेयर का चेहरा
दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ फिटनेस के फाइटर बनकर लीफोर्ड हेल्थकेयर के ऑर्थोपेडिक और मोबिलिटी एड्स डिवीजन के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। कंपनी ने ₹200 करोड़ के बड़े निवेश की घोषणा की है. मैन्युफैक्चरिंग अपग्रेड, देशव्यापी पहुंच और ‘फिट रहो, हिट रहो’ कैंपेन के साथ! टाइगर कहते हैं,

“फिटनेस सिर्फ ट्रेनिंग नहीं शरीर की सुरक्षा और रिकवरी भी जरूरी है।” यह कैंपेन ऑर्थो प्रोडक्ट्स को रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने जा रहा है चोट रोकथाम से लेकर एक्टिव लाइफ तक। भारत का ऑर्थो मार्केट 2030 तक ₹8,000 करोड़ तक पहुंचने वाला है, और लीफोर्ड इसका बड़ा हिस्सा लेने को तैयार!
एक तरफ रणवीर का बॉक्स ऑफिस तूफान, दूसरी तरफ टाइगर का हेल्थ रेवोल्यूशन 2026 की शुरुआत में बॉलीवुड और हेल्थ दोनों में नया कीर्तिमान!






