मुंबई, 20 मार्च। लंबे समय से पर्दे से दूर ईशा देओल जल्द पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह ‘केक वॉक’ नाम से आ रही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगीं। राम कमल मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ईशा शेफ के रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बच्ची की मां बनीं ईशा आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘मांजा'(2015) में नजर आई थीं।
करीब तीन साल से पर्दे से गायब ईशा ने साल 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने धूम, नो एंट्री, एलओसी कार्गिल जैसी की बेहतरीन फिल्में दीं। लेकिन शादी के बाद से वह पर्दे से गायब थीं। इस दौरान वह अपनी शादी की तस्वीरों और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं।







