नई दिल्ली, 07 अप्रैल। काला हिरन शिकार के मामले में फिलहाल कोर्टे से सलमान खान को जमानत मिल गयी है। यह उन्हें जोधपुर सेशंस कोर्ट से मिली है। गौरतलब है कि इस मामले में सलमान खान को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। वहीं इस फैसले के बाद सलमान के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सलमान को शाम छह बजे जेल से रिहाई मिल सकती है. इस मामले में कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गयी है और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सजा के एलान के बाद सलमान खान कोर्ट से ही जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया था. जबकि तब्बू, सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेंद्रे को कोर्ट ने बरी कर दिया गया था।

काला हिरण के शिकार का था आरोप
1998 में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे. इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान खान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।
15 अक्टूबर, 1998 में दर्ज हुयी थी FIR
ज्ञात हो कि 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वन अधिकारी ललित बोड़ा ने इस मामले में जोधपुर के लूणी पुलिस थाने में 15 अक्टूबर, 1998 को सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर, 1998 की रात कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया था। 20 साल पुराने इस मामले में 28 मार्च को अंतिम बहस हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।







