मुंबई, 15 अक्टूबर 2018: पत्रकार से मिस वर्ल्ड (2017) बनी मानुषी छिल्लर अब एक्शन फिल्में करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं और खासकर वे जिनमें मुझे एक्शन करने का मौका मिले। मुझे सुपर हीरो बनना है।

मीडिया ख़बरों के अनुसार बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर,मानुषी को लॉन्च करना चाहते हैं। मानुषी ने कहा ,मेरे पास कोई प्रॉडक्शन हाउस नहीं है,ऐसे में मैं यह नहीं बता सकती कि मेरी फिल्में कब आएंगी। जिंदगी में सबकुछ अपने आप होता है, एक सरप्राइज की तरह, इसलिए जब फिल्में आनी होंगी तो आ जाएंगी।







