Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रीय पुस्तक मेला का समापन: ‘खत्म नहीं होगा किताबों का दौर’

    By August 20, 2017Updated:August 20, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607
    लखनऊ, 20 अगस्त। मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट का नई पीढ़ी की मेधा और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन प्रिण्ट मीडिया का महत्व जो आज घटता बताया जा रहा है इसका दौर फिर लौटेगा।
    यह आशा आज शाम यहां मोतीमहल वाटिका लाॅन राणा प्रताप मार्ग में पिछने 10 दिन से चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के समापन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डा.विद्या विंदु सिंह ने व्यक्त की। समापन उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को करनी थी पर वे राजनीतिक व्यस्ताओं के कारण नहीं आ पाए। यहां 11 अगस्त तक चल रहे पुस्तक मेले में लगभग 90 लाख की पुस्तकें बिक गईं।
    अपने वक्तव्य में डा.सिंह ने कहा कि किताबों का महत्व कभी कम नहीं होगा। प्रलयकाल में भी समस्त बीजों के साथ वेद ग्रंथो को भी सुरक्षित किया गया था। आज जो संकट किताबों को लेकर कहा जा रहा है, समाज उसकी ओर फिर लौटेगा। हास्यकवि डा.सुनील जोगी ने कहा कि विज्ञान के इस दौर में बहुत सी नई खोजें सामने आई हैं परंतु ज्ञान का विस्तार किताबें ही सार्थक ढंग से करती हैं। डा.अमिता दुबे के संचालन में चले संचालन समारोह में इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजक देवराज अरोड़ा ने बताया कि अगला मेला सितम्बर के दूसरे सप्ताह से कानपुर में होगा। इस अवसर पर राजपाल एण्ड सन्स, पी.एम.पब्लिकेशन, साहित्य भण्डार, भारतीय ज्ञानपीठ, गायत्री ज्ञान मंदिर, नमन प्रकाशन, के.के.पब्लिकेशन, सम्यक प्रकाशन आदि सभी स्टालों और मेले के सहयोगियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। नये हस्ताक्षर काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं मुकेश, रफत जहरा व सचिन को पुरस्कृत किया गया व प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये।
    मेले के अंतिम दिर पुस्तक प्रेमियों ने जमकर खरीदारी की। मुख्य द्वार के निकट सजी जयंतिक अरोड़ा के कम्प्यूटर ग्राफिक कृतियों और बालिक शिवोना श्रीधरा की कलाकृतियों को भी मेले में भरपूर सराहना मिली। समापन दिवस के कार्यक्रमों में आज नगर के बांग्ला समाज की तीन भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली त्रैमासिक पत्रिका ‘आमरा बंगाली’ के ताजा अंक का विमोचन डा.ऊषा सिन्हा व रंगनाथ मिश्र सत्य ने किया। विमोचन समारोह में प्रकाश के.दत्ता, पार्थो सेन, सुजित सेन गुप्ता, विमल राय, के.एन.बनर्जी, मानसी दत्ता, लक्ष्मी सेन, एस.एन.पाल, उत्तम मुखर्जी, दीपक भट्टाचार्य, पी.के.घोष, कल्पना, ज्योत्सना आदि रचनाकार उपस्थित थे। इससे पहले मेले की गतिविधियों में सुबह सांस्कृतिक मंच पर लेखक से मिलिए कार्यक्रम के अंतर्गत नालेज हब की ओर से डा.सुल्तान एस.हाशमी के महाकाव्य आचार्य नरेन्द्र देव का लोकार्पण हुआ और विद्वानों के बीच साहित्यिक परिचर्चा चली। डा.राकेश ऋषभ की पुस्तक अमृतांजलि के लोकार्पण पूर्व राज्यपाल डा.माताप्रसाद, आकाशवाणी के निदेशक पृथ्वीराज चैहान, कृष्णाजी श्रीवास्तव, डा.वाई.पी.सिंह व अन्य साहित्यकारों की मौजूदगी में हुआ। उनके नाट्य संग्रह वाइफोफोबिया पर भी रचनाकारों ने विचार रखे।

    # Book Fair Lucknow

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading