सोशल साइट की डिजाइन को उम्र के उपयुक्त बनाने न्यूनतम मानक निरधारित करेगी सरकार
मुंबई 12 दिसम्बर। युवाओं के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइटों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन सरकार लगाम लगाने जा रही है। ब्रिटेन में फेसबुक और ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज करने वाले युवाओं के लिए मौजूद कन्टेंट के न्यूनतम मानक तय किए जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों ने बच्चों की धमार्थ संस्थाओं के साथ मिलकर एक अभियान शुरु किया है, जिसके कारण फेसबुक और ट्विटर को अपनी वेबसाइटों को युवा उपयोगकर्तओं के हिसाब से बदलना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सोशल साइट की डिजाइन को उम्र के उपयुक्त बनाने के लिए न्यूनतम मानक निरधारित करेगी, जिसके लिए वह कानून बनाएगी। नियमों का पालन करने में विफल रहने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाए जाने की संभावना है।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट ने फेसबुक को अपने बच्चों से दूर रहने के लिए कहा कि जिसके तीन दिन बाद यह कदम उठाया गया। वह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पिछले हफ्ते फेसबुक द्वारा लॉन्च किए गए मैसेंजर के खिलाफ बोल रहे थे। यह मैसेंजर बच्चों को उनके परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो चैट और मैसेज की सुविधा प्रदान करता है। हंट ने ट्वीट किया कि फेसबुक ने मुझसे बताया था कि वह अपने उत्पाद के अल्पकालिक उपयोग को रोकने के लिए नए तरीकों के साथ वापस आएगी, लेकिन इसके बजाय वह छोटे बच्चों को सक्रिय रूप से लक्षित कर रही है। मेरे बच्चों से दूर रहो फेसबुक और जिम्मेदारी से काम करो।







