Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बुंदेली शेफ: अब देश चखेगा बुंदेली महिलाओं के हाथ का स्वाद

    ShagunBy ShagunMay 3, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620

    देश की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता: 1 मई से हर शनिवार दोपहर 3 बजे, 50 हजार तक की डिजिटल ब्रांडिंग व कई आकर्षक उपहार

    भोपाल, 03 मई, 2021: बुंदेलखंड क्षेत्र का तेजी से उभरता ऑनलाइन न्यूज प्लेटफार्म बुंदेलखंड ट्रूपल जल्द ही क्षेत्र की महिलाओं के लिए बुंदेली शेफ प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। 1 मई से शुरू होने जा रही इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत बुंदेलखंड के मशहूर व्यंजनों की पेशकश देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को उनके ही शहर के प्रचलित शेफ जज करेंगे। देश के इस पहले ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता का संचालन बुंदेली शेफ ज्योति नामदेव करेंगी।

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए चैनल के को-फाउंडर अतुल मलिकराम ने बताया कि पिछले एक साल से बनी परिस्थियों में सबसे अधिक जिम्मेदारी घर की महिलाओं पर बढ़ी है। वह कम पैसे में घर खर्च चलाना हो या पूरे समय परिवार के तमाम सदस्यों की देखभाल, महिलाओं ने हर किरदार को बखूबी निभाया है। बुंदेली शेफ उन महिलाओं के सम्मान में, उनकी क्षमता से दुनिया को रूबरू कराने का मंच है।

    उन्होंने कहा कि, भारत में शेफ से जुड़ी जितनी भी प्रतियोगिताएं होती हैं, उनमें बनाए जाने वाले व्यंजन ज्यादातर नेशनल, इंटरनेशनल, कॉन्टिनेंटल या इटालियन आदि होते हैं। लेकिन बुंदेली शेफ अपने आप में ऐसी पहली प्रतियोगिता है जो क्षेत्रीय किचन का स्वाद सबको चखाने और देश भर में इसकी पहचान बनाने में सहायक होगा।

    लगभग दो माह चलने वाली यह प्रतियोगिता 6 ऑडिशन, 2 क्वाटर फाइनल, एक सेमीफाइनल व 10 जुलाई को चंदेरी में होने वाले फाइनल के साथ संपन्न होगी। इसमें मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के 13 जिलों समेत क्षेत्र से संबंधित अन्य शहरों की रहवासी महिलाएं भी हिस्सा ले सकेंगी। जीतने वाली प्रतिभागी को 50 हजार तक के पुरस्कार ससम्मान भेंट किए जाएंगे। इसमें उनकी डिजिटल ब्रांडिंग से लेकर आकर्षक गिफ्ट आइटम्स तक शामिल हैं। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए https://taplink.troopel.com/p/5b01b4/ इस लिंक पर रजिस्टर कर सकते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading