डिज़िटल फिटनेस शेशन में मिली लोगों को नयी जानकारियां :
मुंबई, 21 सितम्बर, 2020: स्वस्थ रहने के लिए पोषण के महत्व को उजागर करने के प्रयास में एमवे इंडिया ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया। समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सितम्बर को पोषण माह के रूप में मनाने और इसे जनआंदोलन में परिवर्तित करने की घोषणा के अनुरूप थे।
एमवे इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसरअजय खन्ना ने कहा, “आज स्वास्थ्य और कल्याण ने स्वस्थ जीवन एवं मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जागरूकता और प्रशंसा में वृद्धि के साथ बाकी सभी चीजों पर बढ़त हासिल करली है। उपभोक्ता इस पर और अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए जहां फिट व स्वस्थ रहने के लिए नित नए तरीके खोज रहे हैं, वहीं हम पोषण केंद्र-मंच लाकर कैसे एक बेहतर,स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, इस पर नवप्रवर्तनशील आकर्षक मंचों का निर्माण कर रहे हैं। एमवे में हम दृढ़ता से मानते हैं कि स्मार्ट हेल्थकेयर मानव जीवन को अद्वितीय मूल्य प्रदान करती है और यह भी मानते हैं कि स्वस्थ जीवन एक जीवन शैली संबंधी पसंद है, जो सिर्फ शरीर तक ही सीमित नहीं है।
एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट – नॉर्थ एंड साउथ गुरशरण चीमा ने कहा, “पोषण ने आज अपना अहम स्थान बना लिया है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता का समर्थन करने वाले उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की धारणा में बदलाव लाने के लिए प्रमुख कारण बना है। स्वस्थ जीवन और उचित पोषण सेवन की आवश्यकता ने गति प्राप्त कर ली है। अपने डायरेक्ट सेलर्स,विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति उत्साही लोगों के सहयोग सेहम समुदायों का निर्माण कर रहे हैं, स्वस्थ जीवन, संतुलित आहार के लाभों के साथ-साथ उचित कार्यप्रणाली के लिए शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकता पर साथ जुड़ने और जानकारी साझा करने के लिए लोगों को एक साथ ला रहे हैं।







