Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    आईईसी यूनिवर्सिटी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के योग्य विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की मदद देगा

    ShagunBy ShagunMay 11, 2021 Education 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 837

    आईईसी यूनिवर्सिटी ने उन विद्यार्थियों की मदद के लिए भी एक समर्पित ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया, जो आईईसी यूनिवर्सिटी में नामांकित नहीं हैं

    एक शैक्षिक संस्थान द्वारा किए गए पहले व अग्रणी सामाजिक अभियान में प्रतिष्ठित आईईसी यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट असिस्टैंट सेवा शुरू की है। प्लेसमेंट में मदद देने वाली इस सेवा द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस सेवा का लाभ लेने के लिए यह जरूरी नहीं कि विद्यार्थी आईईसी यूनिवर्सिटी में नामांकित हों।

    बता दें कि इस अद्वितीय सामाजिक अभियान को ठोस रूप प्रदान करने के लिए आईईसी यूनिवर्सिटी उद्योग में अपनी प्रतिष्ठित साख एवं प्लेसमेंट में मदद करने की अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगी। विद्यार्थियों का काम आसान व सुविधाजनक बनाने के लिए, आईईसी यूनिवर्सिटी ने एक समर्पित प्लेसमेंट साईट (https://www.iecuniversity.com/iec-placement/) शुरू की है, जहां किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे और प्लेसमेंट की सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

    विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अनेक योग्य एवं मेहनती विद्यार्थी अच्छा रोजगार या बढ़िया प्लेसमेंट प्राप्त नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें या तो मार्गदर्शन की कमी होती है या फिर उनके संस्थानों के रोजगार प्रदाताओं के साथ कमजोर संबंध होते हैं। इसके विपरीत, पिछले सालों में, आईईसी यूनिवर्सिटी ने उद्योग में अपने मजबूत संबंध विकसित किए और इस विश्वविद्यालय को अच्छी तरह पता है कि उद्योग एवं नियोक्ता क्या चाहते हैं। इसीलिए हम हर साल अपने विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित संस्थानों में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट करते आ रहे हैं। लेकिन उद्योग में और ज्यादा अच्छे लोगों की जरूरत है। योग्य विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट के पर्याप्त अवसर हैं। इसके लिए उन्हें केवल मार्गदर्शन और उद्योग के लिए उपयोगी कौशल व प्रशिक्षण की जरूरत है, ताकि उन्हें प्लेसमेंट के ऑफर मिल सकें। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न हम अपने संबंधों व विशेषज्ञता का उपयोग कर उन योग्य विद्यार्थियों की भी मदद करें, जो हमसे नहीं जुड़े हैं। हमारा संस्थागत सिद्धांत है कि हम संकीर्ण सोच नहीं रखते, बल्कि व्यापक सामाजिक व राष्ट्रीय दृष्टि से सोचते हैं।’’

    विद्यार्थियों ने चाहे कहीं से भी अपनी उपाधि प्राप्त की हो, उनके लिए एक बहुत सरल ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया गया है। किसी भी संकाय में 50 प्रतिशत अंकों से ज्यादा अंक रखने वाला कोई भी विद्यार्थी यहां पर पंजीकरण करा सकता है। उनकी सामर्थ्य व उपयुक्तता का विश्वविद्यालय समिति द्वारा मूल्यांकन किए जाने के बाद, चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों व कॉर्पोरेट्स के साथ साक्षात्कार एवं प्लेसमेंट के अवसर दिए जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    1 Comment

    1. sbobet.com on May 12, 2021 4:56 am

      Simply wish to say your article is as surprising.
      The clarity in your put up is simply nice and i could think you are
      an expert in this subject. Well along with your permission allow me to grasp
      your feed to stay up to date with approaching post.
      Thank you one million and please continue the gratifying work.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading