Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कानपुर के किराना दुकानदार एनीदुकान ऐप के जरिये ई-कॉमर्स सेवा उपलब्ध करायेंगे

    ShagunBy ShagunOctober 23, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 524

    कानपुर के 100 किराना स्टोर के साथ किया एनीदुकान ने करार

    कानपुर, 23 अक्टूबर 2020: ई-कॉमर्स मोबाइल ऐप, एनीदुकान, ने ग्राहकों को ई-कॉमर्स सेवा प्रदान करने के लिए, पूरे कानपुर में 100 किराना स्टोर के साथ करार किया है। बता दें कि एग्रीगेटर के रूप में काम करने वाला, एनीदुकान, एक ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस है, जो रिटेलर/ग्रॉसर्स/किराना दुकानों को उपभोक्ता से जोड़ता है।

    एनीदुकान ऐप को पुणे स्थित आईटी एंड मार्केटिंग सॉल्यूशंस कंपनी, वृत्ति सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बनाया है। ऐप के जरिये, उपभोक्ताअपने मोबाइल से ही किरानवाले का चयन कर सकते हैं और किराना सामानों, फलों और सब्जियों, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रॉडक्ट्स के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

    उपभोक्ता बहुत ही कम समय में एक्सप्रेस पिकअपया घर पर डिलिवरी प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके लिए बहुत ही सुविधाजनक होगा। एप्लिकेशन का उपयोग करना बहुत आसान है और रिटेलर्स स्वयं उसी एप्लिकेशन का उपयोग करके, अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रॉडक्ट्स ऑनलाइन उपलब्ध करा सकते हैं। सभी ऑर्डर, चालान और डिलिवरी विवरण तथा किरानावाला और उसके उपभोक्ताओं के बीच के भुगतान इस ऐप के जरिये ऑनलाइन किये जायेंगे और भुगतान संबंधी लचीले विकल्प भी लागू किये जा सकते हैं। एनीदुकानऐप को देश में कहीं भी रिटेलर्स और उपभोक्ताओं द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। एप्लिकेशन सोशल डिस्टैंसिंग और सुरक्षा नियमों का समर्थन करता है और सक्षम बनाता है, जिनकी अभी देश में काफी जरूरत है।

    “कानपुर रिटेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेश वर्मा ने बताया कि ” एनीदुकान एप्लिकेशन दुकानदारों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जिससे कंज्यूमर को अपना सामान आसानी से पहुंचा सकते हैं। एनीदुकान एप्लिकेशन एक स्वदेशी एप्लिकेशन है। ये एप्लिकेशन हमारे दुकानदार भाइयों के लिए उपयोगी साबितत होगी, क्योंकि लोकल को ही वोकल करना है।

    यादव मार्केट, कानपुर स्थित फैमिली बाजार के मालिक संदीप यादव ने कहा कि “अगली क्रांति ई-कॉमर्स के साथ रिटेलर के स्तर पर हो रही है। मुझे यकीन है कि ई-कॉमर्स, उपभोक्ता और रिटेलर दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। निकट भविष्य में एक समय आएगा, जब उपभोक्ता अपने किरानावाला से अपनी पूरी खरीदारी ई-कॉमर्स के जरिये करेंगे। इससे मिलने वाली सुविधा के कारण मांग बढ़ने की वजह से, रिटेलर्स भी अपने व्यापार को कई गुना बढ़ा पायेंगे।”

    इंदिरा नगर, कानपुर स्थित आस्था डिपार्टमेंटल स्टोर के अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि“एनीदुकान ऐप के साथ मेरा लक्ष्य अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ाना है, क्योंकि अपने ग्राहकों के लिए अपने ब्रांड का प्रचार और मार्केटिंग करना मेरी उंगलियों पर संभव होगा। ई-कॉमर्स के कारण मेरे गाहकों का दायरा भी बढ़ने जा रहा है। यह रिटेलर्स और उपभोक्ताओं के लिए फायदे का सौदा रहेगा।”

    वृत्ति सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ वीरेन्द्र जमदादे ने बताया कि “एनीदुकान कानपुर के गृहिणियों को अपने घरों में बैठे-बैठे अपनी पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी करने की आज़ादी प्रदान करता है। हम कानपुर के रिटेलर्स के साथ करार करके खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य सही ई-कॉमर्स के माध्यम से अपने रिटेलर भाइयों को सशक्त बनाना है, जिससे कि यह रिटेलर्स और उनके ग्राहक के लिए फायदे का सौदा बने। 100 से शुरू करते हुए, हम शहर के पूरे रिटेलर समुदाय तक ऐप को पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।’’

    उन्होंने उम्मीद जतायी कि ‘‘देश भर में होने वाली डेटा और डिजिटल क्रांति जल्द ही मेट्रो, शहर, कस्बे या गांव के अंतर को दूर करते हुए खरीदारी के तौर-तरीकों को एक जैसा बना देगी।’’

    वृत्ति सॉल्यूशंस लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राजेश राधाकृष्णन ने बताया कि“एनीदुकान 100% भारतीय है और हमारे प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान के अनुरूप है। देश में बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ‘रिटेलर’को केवल एक सप्लायर के रूप में इस्तेमाल करती हैं, जबकि एनीदुकान के जरिये, रिटेलर लेन-देन के साथ-साथ अपने ब्रांड को प्रोमोट कर सकता है, ऑफर्स, डिस्काउंट्स, कूपन या स्कीम लॉन्च कर सकता है, ऑनलाइन भुगतान कर सकता है और एक्सप्रेस डिलीवरी प्रदान कर सकता है।”

    #एनीदुकान #कानपुर किराना दुकानदार
    Shagun

    Keep Reading

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading