Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    आपातकालीन स्थिति में अनिल अग्रवाल ने सरकार के सहयोग के लिए 150 करोड़ की सहायता की घोषणा

    ShagunBy ShagunMay 3, 2021 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591

    वेदांता देश में बनाएगा अस्पतालों में 1000 बेड की अतिरिक्त क्षमता

    नई दिल्ली/मुंबई, 3 मई, 2021: देश की खनिज, ऑयल और गैस की प्रमुख निर्माता कंपनी वेदांता के चैयरमेन अनिल अग्रवाल ने कोविड 19 की दूसरी लहर से राहत एवं बचाव हेतु देश में सहायता के लिए 150 करोड़ के योगदान की घोषणा की है। पिछले वर्ष वेदांता समूह द्वारा 201 करोड़ रूपयों का सहयोग किया गया था।

    भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे पुरजोर प्रयासों के सहयोग में, वेदांता लिमिटेड देश के 10 शहरों में 1,000 क्रिटीकल केयर बेड की व्यवस्था करेगा। ये बेड मान्याताप्राप्त और प्रतिष्ठित चिकित्सालयों के साथ मिल कर बनाए जाएंगे। रखे जाएंगे, जो मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अस्पतालों से जुड़े होंगे। कोविड केयर के लिए स्थापित प्रत्येक जगह पर 100 बेड होगें जो कि वातानुकूलित एवं बिजली की सुविधायुक्त होगें। क्रिटीकल केयर में 90 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 10 बेड वेंटिलेटर सपोर्ट सुविधायुक्त होगें।

    वेदांता के चैयरमेन, अनिल अग्रवाल ने इस पहल के लिये कहा कि, “मैं कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव और बहुमूल्य जीवन को खोने के बारे में गहराई से चिंतित और दुखी हूं। वेदांता समूह महामारी से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए 150 करोड़ रुपये के योगदान के साथ आगे आया हैं और हम इस कठिन परिस्थ्तिि में समुदाय और सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि इस घातक वायरस से प्रभावित लोगों के लिए यह अतिरिक्त बुनियादी व्यवस्थाओं को तुरंत स्थापित किया जाएगा जिससे बहुत आवश्यक राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वेदांता हमारे वीर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी प्रदान करेगा।हम इस संकट से उबरने में हर संभव प्रयास करते रहेंगे।‘‘

    क्रिटिकल केयर बेड की अतिरिक्त क्षमता राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गोवा, कर्नाटक और दिल्ली एनसीआर राज्यों में बनाई जाएगी। कंपनी द्वारा पहले चरण में 14 दिनों में प्राथमिक सुविधाओं और शेष सुविधाओं को 30 दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा। वेदांता द्वारा प्रांरभ की गयी ये सुविधाएं कम से कम 6 माह तक जारी रहेगी।

    वेदांता स्थानीय स्तर पर सरकारी निकायों और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जा सके। कंपनी वर्तमान में अपने व्यावसायिक स्थानों पर कोविड के रोगियों के लिए लगभग 700 बेड का सहयोग कर रही है जिसे जल्द ही बढ़ाकर 1,000 कर दिया जाएगा।

    इस बीच, हिंदुस्तान जिंक, ईएसएल और सेसा गोवा आयरन ओर बिजनेस ने वेदांता केयर पहल के तहत कोविड -19 रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया है। हिन्दुस्तान जिं़क वर्तमान में प्रति दिन 5 टन ऑक्सीजन की (100 प्रतिशत लिक्विड ऑक्सीजन क्षमता) की आपूर्ति कर रहा है जो चिकित्सा उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे 2-3टन बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। सेसा गोवा आयरन ओर बिजनेस गोवा राज्य सरकार और अस्पतालों को प्रतिदिन 3 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है, जबकि वेदांता समूह की स्टील निर्माता कंपनी ईएसएल ने लिक्विड मेडिकल आक्सीजन के लिए बोकारो के पास अपना प्लांट पंजीकृत किया है जिससे 10टन प्रतिदिन आॅक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

    स्टरलाइट कॉपर को अपने तूतीकोरिन संयंत्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। स्टरलाइट कॉपर के ऑक्सीजन प्लांट में प्रतिदिन 1,000 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है।
    वेदांता हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण हेतु टीके की उपलब्धता के लिये उत्पादकों से संपर्क में है। अब तक 5,000 से अधिक कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया जा चुका है और हम आने वाले दिनों में पूरे वेदांता परिवार और हमारे व्यापारिक साझेदारों को शामिल करेगें।

    कंपनी ने राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में डॉक्टर ऑन कॉल की सुविधा के साथ नंद घर समुदायों के लिए एक टेलीमेडिसिन कार्यक्रम शुरू किया है। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपोलो हाॅस्पीटल के साथ एक अनवरत समर्पित हेल्पलाइन भी स्थापित की है।

    गत वर्ष वेदांता ने कोविड संकट के मद्देनजर 201 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। इस योगदान ने वेदांता के तीन विशिष्ट क्षेत्रों, देश में दैनिक वेतन श्रमिकों की आजीविका,अपने सभी कर्मचारियों और संविदा भागीदारों को उनके संयंत्र स्थानों पर निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सहायता सम्मिलित है।

    Shagun

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading