Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    उच्च प्रोटीन वाले 3 खाद्य पदार्थों को अपने जीवन में करें शामिल: न्‍यूट्रिशन एवं वेलनेस सलाहकार

    ShagunBy ShagunAugust 14, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    शाकाहारी/वीगन आहार का सेवन करने वाले लोगों में आम तौर पर चिंता का विषय है जो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन होता है, क्‍योंकि अधिक मात्रा में प्रोटीन विशेष रूप से मांससहारों और डेयरी उत्पादों में मिलता है। लेकिन उचित प्‍लान के अनुसार तैयार किये गये शाकाहारी (वीगन सहित) आहार स्वास्थ्यप्रद होते हैं और पौष्टिक रूप से पर्याप्त होते हैं, तथा हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), कुछ प्रकार के कैंसर और मोटापे जैसी कुछ बीमारियों की रोकथाम और उपचार में स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

    हालांकि भारत सरकार नियमित रूप से इस तथ्य के बारे में जानकारी साझा कर रही है कि कोविड-19 अंडे, चिकन, मटन और समुद्री भोजन जैसे मांसाहारी भोजन खाने से नहीं फैलता है, लेकिन लोग अभी इसे लेकर सावधानी बरत रहे हैं, और शाकाहारी आहार का सेवन कर रहे हैं।

    अगर सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, फलियां, डेयरी, नट्स और बीजों की संतुलित मात्रा का उचित सेवन करें तो जीवन चक्र के सभी चरणों, जैसे गर्भावस्था, स्तनपान, शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, वृद्धावस्था, और एथलीटके लिए शाकाहारी आहार उपयुक्त है। इसके अलावा, वनस्‍पतियों से बने आहार पशु उत्पादों के समृद्ध आहार की तुलना में पर्यावरणीय रूप से अधिक टिकाऊ होते हैं, क्योंकि वे प्राकृतिक संसाधनों का कम उपयोग करते हैं और बहुत कम पर्यावरणीय क्षति पहुंचाते हैं।

    अगर आप भी शाकाहारी या वीगन आहार अपनाने का विचार कर रहे हैं, तो यहां प्रोटीन प्रदान करने वाले 3 ऐसे खाद्य पदार्थ बताये गये हैं, जिन्हें आप शरीर में प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए शामिल कर सकते हैं:

    बादाम:

    बादाम प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। यह पोषक तत्व न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि मांसपेशियों के विकास और रखरखाव में भी अपने योगदान के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, मुट्ठी भर बादाम से तृप्ति मिल सकती है, जो आपकी परिपूर्णता के अहसास को बढ़ाती है, और दोनों समय के खाने के बीच लगने वाली भूख को दूर करने के काम आ सकती है। भारतीय खाद्य संरचना तालिका 2017 के अनुसार, 100 ग्राम बादाम में, आपको 18.4 ग्राम (आरडीए का 30%) प्रोटीन मिलता है। अनुसंधान से पता चलता है कि बादाम प्रोटीन का एक स्रोत है और इसमें आहार फाइबर भी उच्च मात्रा में मिलता है। बादाम स्वस्थ रक्त शर्करा (ब्‍लड शुगर) के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार कर सकते हैं, और कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थों के ब्‍लड शुगर इफेक्‍ट को कम करने में मदद करते हैं, जो फास्‍टिंग इंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है।

    इन सभी स्वास्थ्य लाभों के अलावा, बादाम स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ते के लिए भी ठीक रहते हैं। स्‍वाद के लिए सभी भारतीय मसालों के साथ मिलाने के दौरान बादाम हल्के होते हैं और तेजी से मिल जाते हैं और आपकी भूख मिटाने के लिए बेहतरीन सामग्री साबित होते हैं! इसलिए अपने शरीर की प्रोटीन आवश्यकताओं में योगदान देने के लिए प्रतिदिन अपने आहार में मुट्ठी भर बादाम अवश्य शामिल करें।

    लेंटिल्‍स (दालें):

    प्राचीन काल से ही दाल आधारित व्यंजन भारतीय आहार का हिस्सा रहे हैं और सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही दालें मुख्य भोजन में शामिल रही हैं। वर्तमान में, सबसे आम प्रकार की दालों में हरी (मूंग दाल) और लाल (तूर) दालें शामिल हैं जिनका भारत के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से उपयोग होता है। ये दालें विभिन्न रूपों में, और विभिन्नविधियों के जरिये उपयोग में लायी जाती हैं। लेंटिल्‍स को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मानव शरीर को कई आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करते हैं। 100 ग्राम दालें, आपको लगभग 23 ग्राम प्रोटीन प्रदान करती हैं। हालांकि, अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन के लिए, भोजन में अनाज के साथ दालों को भी शामिल किया जाना चाहिए। दालें आंत में पाये जाने वाले माइक्रोबायोटा को बनाए रखने में मदद कर सकती हैं, और दालों का एंटीऑक्सिडेंट गुण विभिन्न बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

    बाजरा (मोती बाजरा और छोटा बाजरा):

    मोती बाजरा (बाजरा) और छोटा बाजरा (कुटकी) में भी उच्‍च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और सेहत के लिए बाजरा कई तरह से लाभदायक है। बाजरा वजन घटाने में सहायक है, और आसानी से पाचन करने में मदद करता है।6100 ग्राम मोती बाजरा में 10.9 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम छोटा बाजरे से 10.1 प्रोटीन मिलता है। बाजरा कई प्रकार का होता है: फॉक्सटेल बाजरा (कंगनी/ककुम), फिंगर बाजरा (रागी), कोदो बाजरा (कोदो), सोरघम (ज्वार)आदि। हर प्रकार के बाजरे का अपना ही लाभ होता है और घर पर बाजरे के व्यंजन तैयार करना बहुत आसान होता है। इनका उपयोग कभी-कभी चावल के स्थान पर किया जा सकता है और दलिया/उपमा/डोसा/इडली/खिचड़ी और कई अन्य रूपों में भी पकाया जा सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026
    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    July 15, 2026
    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading