नई दिल्ली, 09 मार्च। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को 2018 की गर्मियों के लिए एसी की नई रेंज की पेशकश की घोषणा की। इस नई रेंज में 59 नए इनवर्टर एसी स्प्लिट मॉडल शामिल हैं, जो 100 फीसदी आईएसईईआर कॉम्प्लाएंट हैं। साथ ही कंपनी ने पहला विंडो इनवर्टर एयर कंडीशनर भी लांच किया है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम की वान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, एलजी ने ड्युअल इनवर्टर तकनीक से युक्त एयर कंडीशनर की पेशकश कर एक कदम आगे बढ़ाया है। यह नई रेंज ड्युअल इनवर्टर से सुसज्जित है जोकि पारंपरिक एसी की तुलना में कम बिजली की खपत करेगी। साथ ही यह उपयोगिता एवं फंक्शनैलिटी का सुगम संयोजन भी है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के व्यापार प्रमुख (आरएसी) विजय बाबू ने कहा, नई रेंज ड्युअल इनवर्टर से लैस है जोकि पारंपरिक एसी की तुलना में बिजली की कम खपत करते हैं। इनवर्टर एसी सेगमेंट में हमारी बाजार हिस्सेदारी 53 प्रतिशत है और ग्राहकों में निरंतर जागरुकता पैदा करके हम बड़े ग्राहक आधार का निर्माण करने का लक्ष्य तय करेंगे।
2018 में इनवर्टर एसी का संभावित बाजार आकार 31,00,000 यूनिट है। (इसमें 116 फीसदी का विकास हुआ है।)
कंपनी ने बताया कि नई रेंज के एयर कंडीशनर में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे ड्यूल इनवर्टर एसी कहा जाता है। इसमें ड्यूल रोटरी कम्प्रेसर लगा है, जिसमें 2 रोटर्स भी हैं, जिससे यह कमरे को जल्दी ठंडा करता है, बिजली की भारी मात्रा में बचत करता है एसी चलने पर बहुत कम आवाज आती है। यह सालाना रनिंग कॉस्ट में 50 फीसदी की बचत करता है। यह पर्यावरण हितैषी भी है।







