Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    डाकिया डाक लाया…अब मोबाइल एप से दस्तक देगा डाकिया

    ShagunBy ShagunMay 23, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    लखनऊ 23 मई। डाकिया डाक लाया…… घर-घर, गांव-गांव, डाकिया के साइकिल की घंटी और मीठी सी आवाज- ‘डाक वाला’, न जाने कितने ही चेहरों पर मुस्कान बिखेर देती थी। डिजिटल दुनिया में आज यह आवाज भले ही गुम हो गई हो लेकिन, अब जल्द ही एक नए कलेवर में डाकिये आपके दरवाजे सुविधाएं लेकर आएंगे। डाक विभाग, दूर दराज के ग्रामीण इलाकों और शहरों को डिजीटल करने की तैयारी में है। इसमें डाकिया की मदद से ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ तक होगा।

    इसके तहत उपभोक्ता अपने घर के बिजली का बिल, मोबाइल बिल, पैसा ट्रांसफर, पानी का बिल आदि जमा कर सकेंगे। यह सब संभव होगा, मोबाइल-एप से। डाक विभाग का डाकिया अब संदेशों वाली चिट्ठियों के साथ मोबाइल-एप की सुविधा भी घर तक पहुंचाएगा।

    डाक विभाग का डिजिटलीकरण होना शुरू हो गया है। इसमें सभी बैंकों का इंटरनेट से एक दूसरे से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी के साथ डाक विभाग डिजिटलीकरण और ऑनलाइन सिस्टम को बढ़ावा देते हुए इंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक की सुविधा शुरू करने जा रहा है। आईपीपीबी की फायदा ग्रामीण इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा होगा। अभी गांवों में बैंकिग सुविधा अच्छी नहीं है। केंद्र सरकार की यह योजना ग्रामीण इलाकों में कारगर साबित होगी।
    इंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक(आईपीपीबी) एक ऐसी सुविधा है जिसमें कोई भी उपभोक्ता अपने अकाउंट खुलवा सकता है।

    इसकी लिमिट एक लाख रुपये होगी। इसमें उपभोक्ता को चार फीसदी ब्याज भी मिलेगा। साथ ही सभी तरह के बिलों का भुगतान और लेन-देन संबंधी कार्य कर सकेगा। डाक विभाग के डाकिया अब थंब इम्प्रेशन वाली मशीन और मोबाइल लेकर घूमते नजर आएगें। इसके लिए डाकिया की ट्रेनिंग देने का काम शुरू हो गया है। अधिकांश शहरों में इसकी ट्रेनिंग भी हो गई है।

    अब डाकिया चिट्ठी के साथ मोबाइल लेकर पहुंचेंगे। जिससे घर बैठे आप एप के जरिए ऑनलाइन सारा काम हो सकेगा। आप अपने इलाके के डाकिये को फोन करके घर बुला सकेंगे। जितेंद्र गुप्ता, पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि डाकियों की ट्रेनिंग अधिकांश शहरों में चल रही है। जून महीने से आईपीपीबी की शुरुआत के बाद डाकिया थंब इम्प्रेशन वाली मशीन और मोबाइल-एप लेकर घरों तक पहुंचेंगे, जिससे आपका बैंक, आपके द्वार तक होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading