Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    लगातार 13वें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, प्रधान बोले- दाम घटाने की कोशिशें जारी

    ShagunBy ShagunMay 27, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी लगातार 13वें दिन भी जारी रही। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की साइट से पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें देखने पर पता लगा कि मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 85.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है जबकि शुक्रवार को यहां पेट्रोल 85.65 रुपये प्रति लीटर था। दिल्‍ली में पेट्राेल 77.97 रुपये, कोलकाता में 80.61 रुपये जबकि चेन्‍नई में पेट्रोल 80.95 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं डीजल की बात करें तो मुंबई में शनिवार को डीजल 73.36 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि कल डीजल 72.20 रुपये था। हालांकि इंडियन ऑयल की साइट पर ये भी लिखा है कि ये कीमतें अलग-अलग आउटलेट के हिसाब से बदल सकती हैं।
    पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तुरंत इसका समाधान निकालने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय तेल की कीमतों को जीएसटी के अंतर्गत लाने के बारे में सोच रही है ताकि इसकी कीमतों को नीचे लाया जा सके। आगे उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी को 2 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था ताकि गरीबों को दिक्कत न हो। इस बार सरकार शॉर्ट व लॉन्ग टर्म समाधान दोनों पर विचार कर रही है।
    गौरलतब है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचना झेल रही मोदी सरकार अब लोगों को राहत देने के मकसद से ओएनजीसी जैसी तेल उत्पादक कंपनियों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल के दाम दो रुपये तक कम हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दो दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी, जिसके बाद सरकार की तरफ से कहा गया कि वह इसके लॉन्ग टर्म सॉल्युशंस पर काम कर रही है।
    भारतीय तेल उत्पादक कंपनियों के लिए कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरेल तक सीमित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर यह योजना अमल में लाई जाती है तो भारतीय ऑयल फील्ड से तेल निकालकर उसे अंतरराष्ट्रीय दरों पर बेचने वाली तेल उत्पादक कंपनियां अगर 70 डॉलर प्रति बैरेल की दर से ज्यादा पर पेट्रोल बेचती हैं, तो उन्हें आमदनी का कुछ हिस्सा सरकार को देना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading