मुंबई । एसबीआई ने डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए मल्टी ऑप्शन पेमेंट एक्सेप्टेंस डिवाइस (एमओपीएडी) लंच किया है। एमओपीएडी ऐसा प्वाइंट सेल्स डिवाइस है जो अकेले हर तरह का डिजिटल पेमेंट कर सकता है। एमओपीएडी के आने से अब व्यापारियों को अलग-अलग मशीन या ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी। एमओपीएडी में कार्ड से पेमेंट सहित भारत क्यूआर, यूपीआई और एसबीआई बड़ी से भी पेमेंट कर सकेंगे। एमओपीएडी को लॉन्च करते हुए एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि कस्टमर्स और व्यापारियों के लिए अब काम बेहद आसान हो जाएगा।







