Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    स्टरलाइट के 3000 कर्मचारियों का अंधेरे में भविष्य, झेल रहे आर्थिक और मानसिक पीड़ा

    ShagunBy ShagunJune 1, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 541

    तमिलनाडु : तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित स्टरलाइट कॉपर प्लांट बंद करने के राज्य सरकार फैसले से इससे जुड़े लगभग 3000 कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य अंधेरे में है। आर्थिक समस्याओं के अलावा उनके साथ होने वाले असामाजिक तत्वों जैसे व्यवहार के कारण वे मानसिक पीड़ा भी झेल रहे हैं। कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट में 10 साल से काम करनी वाली एक महिला ने कहा, ‘पिछले तीन हफ्ते से पड़ोसियों का व्यवहार मेरे प्रति अच्छा नहीं रहा है। कुछ लोगों ने तो बड़े तीखे तरीके से पूछा कि मैंने उस कंपनी में काम क्यों किया।’ महिला का कहना है कि उसका पति छोटा-मोटा कारोबार करता है और उसकी कमाई ही उसके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य जरिया थी। महिला को उम्मीद है कि सरकार प्लांट को फिर से खोलने पर विचार कर सकती है।
    प्लांट का बंद होना 900 से अधिक स्थाई कर्मचारियों के लिए एक सदमे जैसा है। कंपनी में 23 साल से काम करने वाले एक वरिष्ठ कर्मचारी ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर अफवाह फैली और सरकार ने दबाव में फैसला लिया।’ कंपनी से जुड़े 2000 ठेका कर्मचारियों की भी हालत खराब है। तूतीकोरिन स्टरलाइट ऑफ कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर असोसिएशन के प्रसिडेंट एस थिआगराजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि असोसिएशन से करीब 40 ठेकेदार जुड़े हुए हैं। उनके साथ 1500 से 2000 मजदूर ठेके पर काम करते हैं। इनमें से करीब 500 कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के हैं। उनमें से ज्यादातर को वापस भेज दिया गया है। थिआगराजन ने कहा कि कर्मचारी अपने बच्चों की फीस और इमरजेंसी चिकित्सा खर्चों के लिए कर्ज मांग रहे थे। उन्होंने कहा, ‘स्टरलाइट से ठेकेदारों का 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान रुका हुआ है। प्लांट सील होने के कारण हमारे कई ट्रक और बड़ी मशीनें उसी में हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि बकाया राशि का भुगतान हो जाए और हमारे वाहन रिलीज कर दिए जाएगा। हम चाहते हैं कि प्लांट फिर से शुरू हो जाए।’ बता दें कि तूतीकोरिन में वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट प्लांट का काफी दिनों तक विरोध हुआ। इसके विस्तार की खबर आने के बाद प्रदर्शन तेज हो गया था। भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने ओपन फायरिंग कर दी थी, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी। बाद में पहली यूनिट को बंद किए जाने के साथ-साथ दूसरी यूनिट के लिए किया गया जमीन आवंटन रद्द कर दिया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading