New Launch: एक बार चार्ज पर जाती है 120 किलोमीटर
नई दिल्ली, 09 अप्रैल। मुंबई बेस्ड स्टार्ट अप, स्ट्रॉम मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार स्ट्रॉम आर-3 पेश कर दी है। यह कॉम्पैक्ट और दो दरवाजों वाली कार है। इसमें पीछे केवल एक ही पहिया दिया गया है। इसे मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली आदि शहरों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
इसके कुल तीन वेरिएंट्स, आर3 करंट और R3 बोल्ट लाए गए हैं। इनकी रेंज 80 किलोमीटर से 120 किलोमीटर तक की है। स्ट्रॉम आर3 कर की कीमत लॉन्च होने के बाद लगभग तीन लाख रुपए होने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक कार में 13 किलोवॉट का मोटर है जो कि 17.4 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। यह मोटर 48 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का मानना है कि इसको 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 2 घंटे में यह 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक भी है।







