Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    इस तरीके से घर बैठे जमा करें अपना LIC Premium

    ShagunBy ShagunMay 3, 2018 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    नई दिल्ली : अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पॉलिसीधारक हैं और आप हर बार अपना प्रीमियम एलआईसी ब्रांच जाकर जमा करते हैं तो अब यह झंझट खत्म कीजिए। अब करीब सभी बीमा कंपनियों ने प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करने की सुविधा दे दी है। हम आपको बता रहे हैं कि आप LIC के प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कैसे कर सकते हैं। आप LIC की वेबसाइट पर जा सकते हैं या उसके ऐप पर जा सकते हैं।
    अगर आप LIC की वेबसाइट के जरिये प्रीमियम पेमेंट करना चाहते हैं तो आप www.licindia.in वेबसाइट पर जाएं। वहां पे प्रीमियम ऑप्शन पर क्लिक करें। यह ऑनलाइन सर्विस पोर्टल पर मिलेगा। यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे- सीधे पेमेंट करें (बिना लॉग इन के) या कस्टमर पोर्टल की मदद से पेमेंट करें।
    यह ऑप्शन उन लोगों के लिए है जो वेबसाइट पर रजिस्टर या लॉग इन नहीं करना चाहते। इस ऑप्शन के जरिए आप तीन तरह के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं:
    प्रीमियम पेमेंट/पॉलिसी रिवाइवल
    लोन रीपेमेंट
    लोन के ब्याज का भुगतान
    https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#DirectPay लिंक पर जाकर ड्रॉपडाउन में रीन्यूअल प्रीमियम/रिवाइवल सिलेक्ट करें। इसके बाद एक पॉप अप विंडो खुलेगी। इसमें प्रोसीड (आगे बढ़ें) बटन पर क्लिक करें। आपको यहां पॉलिसी नंबर, प्रीमियम की रकम आदि जानकारी डालने की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि आप सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज कर रहे हैं। समय पर अगर आप जानकारी दर्ज नहीं करेंगे तो सेशन एक्सपायर हो जाएगा और आपको सभी जानकारी दोबारा डालनी पड़ेगी। कैप्चा कोड डालें, मैं सहमत हूं पर क्लिक करें और सबमिट करें।
    अगर आपके पास एक से अधिक पॉलिसी है और आप उन सभी के प्रीमियम का पेमेंट करना चाहते हैं तो स्क्रोल डाउन करने पर आप उसे देख सकते हैं। एक बार इसमें पॉलिसी नंबर और प्रीमियम की रकम डालने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। सभी विवरण को ठीक से चेक करने के बाद जब आप सबमिट करते हैं तो आपके सामने पेमेंट करने का विकल्प आता है।
    अब आपको स्क्रीन पर यह दिखेगा कि आप कितनी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको प्रीमियम की कुल रकम के बारे में भी जानकारी यहां मिलेगी। इसके बाद आप चेक ऐंड पे पर क्लिक करके प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आप इंटरनेट बैंकिंग, ई वॉलिट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड UPI या ऐक्सिस पे UPI की मदद से प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट का मोड सिलेक्ट करने के बाद आप प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
    अगर आप पहले से ही LIC की पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो आपको अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। अगर आप रजिस्टर्ड ग्राहक नहीं हैं तो आपको यहां रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए आप साइन अप पर क्लिक करें। यहां आपको पॉलिसी नंबर, प्रीमियम की रकम, जन्म दिन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालने की जरूरत पड़ेगी। एक बार वेबसाइट पर रजिस्टर करने के बाद आपको साईट पर लॉग-इन कर पेमेंट करना होगा।
    अपने अकाउंट में जरूरी सूचना डालने के बाद लोग इन करें।
    लोग इन करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट पर क्लिक करें। यहां से आप पेमेंट करनेवाली विंडो पर पहुंच जाएंगे।
    उस पॉलिसी को चुनें जिसके लिए प्रीमियम का भुगतान करना है। इसके बाद चेक ऐंड पे पर क्लिक करें।
    पोर्टल पेमेंट से पहले आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और प्रीमियम की रकम को कन्फर्म करने के लिए कहेगा। चेक ऐंड पे पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़ें।
    यहां से आप पेमेंट गेटवे चुनें और प्रीमियम का भुगतान पूरा करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading