Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ऊषा ने लॉन्च की यूज़र फ्रेंडली 6700पी और स्कायलाइन एस-9 सिलाई मशीनें

    ShagunBy ShagunAugust 2, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    भारत की अग्रणी कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी ऊषा इंटरनेशनल ने सिलाई, एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) और रज़ाई बनाने (क्विल्टिंग) के लिए नई सिलाई मशीनें ऊषा मेमोरी क्राफ्ट स्कायलाइन एस-9 और 6700 पी लॉन्च की है। यह मशीनें लगातार बढ़ रही शौकीन उपभोक्‍ताओं के साथ-साथ देशभर के छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ज़रुरतों को भी पूरा करेंगी। गंभीर रूप से काम करने वाले सिलाईकर्ताओं के लिए, जो सूक्ष्मता से नियंत्रण और परिपूर्णता दोनों ही चीज़ें चाहते हैं, यह मशीनें तकनीकी रुप से विभिन्न तरह के बेहतर फीचर्स पेश करती है। यह मशीनें यूज़र फ्रेंडली यानि इस्तेमाल करने में काफी आसान है और ग्राहकों को उनकी रचनात्मकता अगले स्तर पर ले जाने के लिए सक्षम बनाती है।

    ऊषा 6700पी:

    ऊषा 6700पी किसी भी रज़ाई बनाने वाले के लिए एक ड्रीम मशीन है। कई विशेष फीचर्स से सुसज्जित एक उच्च सूक्ष्मता वाली मशीन है जिसमें आंतरिक रूप से बने (बिल्ट इन) 200 टाँकें / स्टिचेस हैं जो 9 एमएम चौड़ाई तक जा सकते हैं, बटनहोल का बड़ा संग्रह है और मोनोग्रामिंग के लिए 5 प्रकार के फॉन्ट हैं जो यूज़र को चुनने के लिए कई विकल्प देते हैं। सुई की 91 पोज़ीशन्स और प्रति मिनट 1200 टाँके/स्टिचेस की ज़बरदस्त स्पीड के साथ यह दमदार मशीन बड़े कामों के लिए बनाई गई है। यह मशीन एक डायल के साथ सुसज्जित है जिसकी मदद से यूज़र्स टाँके की चौड़ाई और लंबाई एडजस्ट कर सकते हैं और सुई की मेमोराईज़ की गई एक्शन (मशीन की मेमोरी में सेव की गई) पूरे प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

    इतना ही नहीं- ऊषा 6700 पी में एक्युफीड फ्लेक्स की सुविधा है जो रज़ाई (क्विल्ट) की सभी परतों को सफाई से पकड़े रखती है और सिलाईकर्ता को सुई के दाएँ ओर काम करने के लिए 11 इंच की जगह मिलती है जो बड़े पाटों की सिलाई सहायक होती है। यह शानदार ऑटोमैटिक मशीन बेहतर नीडर थ्रेडर, ऑटोमैटिक थ्रेड कटर, लॉकिंग स्टिच बटन, नी लिफ्ट और लास्ट स्टिच रिकॉल कैपेबिलिटी यानि आखरी बार की गई सिलाई को रिकॉल करने की क्षमता सहित समय की बचत करनेवाले अनेक फीचर्स के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, तीन हाई पॉवर वाले एलईडी लाइट्स स्टिचिंग / क्विल्टिंग काम सुविधाजनक तरीके से करने के लिए पर्याप्त प्रकाश देते हैं।
    तो यह मशीन उन सभी लोगों के लिए है जो हमेशा अपनी खुद की रज़ाई में गरमाहट पाना चाहते हैं या आपकी दीवारों पर क्विल्टेड आर्ट यानि रज़ाई की तरह सिल कर तैयार कलाकृति लगाना चाहते हैं। – ऊषा 6700पी की कीमत 1,35,000 रुपए, 2 साल की वॉरंटी

    ऊषा मेमोरी क्राफ्ट स्कायलाइन एस-9:

    स्कायलाइन एस-9 एक सिलाई और एम्ब्रॉयडरी मशीन है। यह उन लोगों के लिए है जो – एक उत्साही सिलाईकर्ता के तौर पर या एम्ब्रॉयडरी के लिए या शिल्पकार्य के शौक के लिए अपने रचनात्मक पहलू की खोज करना चाहते हैं।

    सपनों की यह मशीन वाई-फाई सक्षम है जिससे कोई भी किसी विंडोज़ पीसी या एक आईपैड से एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइन सीधे मशीन में एक्सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इस मशीन में एक आर्टिस्टिक डिजिटायज़र दिया गया है – एक यूज़र फ्रैंडली एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइनिंग सॉफ्टवेयर ( जो विंडोज़ और आईओएस दोनों के साथ सुसंगत / कॉम्पैटिबल है) तस्वीरों का डिजिटायज़ेशन सरल करता है और स्पेशलाइज्ड एम्ब्रॉयडरी जैसे स्टीपल फिल, नेट फिल, ऐरे फिल और मोनोग्रामिंग को संभव बनाता है।

    मेमोरी क्राफ्ट स्कायलाइन एस-9 200 बिल्ट इन एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइन, 300 सिलाई के डिज़ाइन और 2 और 3 अक्षरों के मोनोग्रामिंग फंक्शन के साथ 20 बिल्ट इन फॉन्ट के भरपूर विकल्प पेश करता है। इसके साथ ही यह 9 एमएम की अधिकतम चौड़ाई के साथ झिग-झैग सिलाई पेश करता है जिससे यूजर्स अनेक तरह के विकल्‍प अपना सकते हैं। अति सूक्षम एम्ब्रॉयडरी के लिए मशीन में कटवर्क के लिए सक्षम फीचर दिया गया है और काउचिंग (स्तरण) के लिए स्पेशल किट उपलब्ध कराया गया है।- ऊषा मेमोरी क्राफ्ट (एमसी) स्कायलाइन एस-9 सिलाई मशीन की कीमत 2,40,000 , 2 साल की वॉरंटी

    Shagun

    Keep Reading

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading