Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गोदरेज छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में एम्बेड परियोजना का करेगी विस्तार

    By April 27, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576

    लखनऊ, 27 अप्रैल 2019: गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने मच्छरों से होने वाली स्थानीय बीमारियों के उन्मूलन के लिये चलाई जा रही परियोजना, एम्बेड, का छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में विस्तार करने की घोषणा की। इसमें छत्तीसगढ़ में बस्तर और कोंडागांव जिलों के 200 गांव, और उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं जिले के 200 गांव शामिल होंगे। इस विस्तार कार्यक्रम के दायरे में 1,50,000 जोखिम ग्रस्त लोग आयेंगे। जीसीपीएल आने वाले वर्षों में एम्बेड परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए इन दोनों राज्यों में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा।

    25 अप्रैल, 2017 को, विश्व मलेरिया दिवस पर, जीसीपीएल ने 2030 तक मलेरिया मुक्त भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और एम्बेड को शुरू किया, जिसका उद्देश्य वेक्टर जनित बीमारियों के कारण होने वाली रुग्णता और मृत्यु दर को कम करना है। इस परियोजना में व्यवहार परिवर्तन के लिए अभियान चलाना, शिक्षा प्रदान करना और नीचले समुदायों के लिए जागरूकता गतिविधियों का संचालन करना, उन्हें अपनी सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए सशक्त बनाया जाना शामिल है। अपने पहले चरण में, एम्बेड ने भारत में मध्य प्रदेश के 2 जिलों, मंडला और डिंडोरी, में 207 गांवों में परियोजना को लागू किया। मध्य प्रदेश भारत का ऐसा राज्य रहा, जहां मलेरिया का सर्वाधिक प्रकोप था, लेकिन एम्बेड के शुरू होने के बाद एक वर्ष के भीतर, मलेरिया की जाँच करने में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, मच्छर भगाने वाली दवाओं या मच्छरदानी के इस्तेमाल में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 80 प्रतिशत गाँवों में मलेरिया का प्रकोप कम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई।

    अपने दूसरे चरण में, इस परियोजना का विस्तार 7 अतिरिक्त जिलों में किया गया, जिसके अंतर्गत झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर और बालाघाट में 1,300 गांवों और 2,00,000 घरों को शामिल किया गया, जहां मलेरिया का प्रकोप अधिक था। मार्च 2019 तक, 81 प्रतिशत गांवों में मलेरिया के शून्य मामले दर्ज किए गए और मच्छर भगाने वाली दवाओं या मच्छरदानी के उपयोग में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    परियोजना पर टिप्पणी करते हुए, विवेक गंभीर, मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ, गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड ने कहा कि “एक कंपनी के रूप में, गोदरेज ने हमेशा सामाजिक जिम्मेदारी को सक्रिय रूप से निभाया है। हम जिन समुदायों के बीच कामकाज करते हैं, उनकी सामाजिक प्रगति के लिए हम गहराई से वचनबद्ध हैं। हमारे पास व्यापार वृद्धि और नवाचार के लिए एक ‘साझा मूल्य’ एप्रोच है। इसके पीछे हमारी सोच कारोबारी सफलता को सामाजिक प्रगति से जोड़ने की है।

    उन्होंने कहा कि अप्रैल 2016 में एम्बेड शुरू करने के बाद से हम मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार और फैमिली हेल्थ इंडिया ने राज्य में वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन की दिशा में जो समर्थन और प्रोत्साहन दिया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। हमारा मानना है कि मजबूत भागीदारी और सामुदायिक जुड़ाव से, हम 2030 तक भारत से मलेरिया के उन्मूलन की दिशा में अपने प्रयासों में भारी प्रगति कर सकते हैं। हम मध्य प्रदेश में एम्बेड की प्रगति से प्रोत्साहित हैं और अपने हस्तक्षेप और एंगेजमेंट मॉडल, और छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से मिली सीख को दोहराने के लिए तैयार रहेंगे।”

    इसके साथ ही श्री विकास गोस्वामी, हेड, सस्टेनेबिलिटी – गुड एंड ग्रीन, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड एंड एसोसिएट कंपनीज, ने कहाः “एम्बेड प्रमुख रूप से व्यवहार में परिवर्तन पर जोर देता है। इसने लोगों को उपयुक्त जानकारी प्रदान कर एवं निवारक उपयोग के प्रारूपों को प्रोत्साहित कर समुदायों को सशक्त बनाने में मदद की है। हमारा उद्देश्य वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है, और किफायती मॉस्किटो रिपेलेंट की उपलब्धता बढ़ानी है, और इन बीमारियों से होने वाले हादसों के चलते पैदा होने वाले आर्थिक बोझ एवं उत्पादकता के नुकसान को कम करना है।”

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading