Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    दो पहिया वाहन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी सब्सिडी

    ShagunBy ShagunFebruary 24, 2018Updated:February 24, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    प्रधानमंत्री करेंगे योजना की शुरुआत

    चेन्नई, 24 फरवरी। तमिलनाडु की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच आज पीएम मोदी एआईएडीएके सरकार की ओर से शुरू की जा रही महिलाओं को दोपहिया वाहन खरीदने पर 25 हजार रुपए की सब्सिडी देने की योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना कामकाजी महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के जन्मदिन पर की जा रही है, जिन्होंने सबसे पहले विधानसभा चुनाव में इस योजना को शुरू करने का वादा किया था। योजना का नाम भी ‘अम्मा टी-व्हीलर स्कीम’ रखा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी के दो धड़ों को एक करने में मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई है।

    गौरतलब है कि पीएम मोदी ने तमिलनाडु की पिछली यात्रा के दौरान ही डीएमके प्रमुख करुणानिधि सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। जबकि उनकी इस यात्रा को लेकर एक सरकारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री तमिलनाडु के अलावा अगले दो दिन दमन, पुडुचेरी और गुजरात की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री आज सबसे पहले दमन पहुंचेंगे और कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे।

    वह कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। वह चेन्नई में दोपहिया योजना के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री पुदुचेरी पहुचेंगे। वहां वह अरबिंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के छात्रों से बातचीत करेंगे। वह ऑरोविल भी जाएंगे और इस शहर के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री पुडुचेरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर रविवार शाम को सूरत में रन फॉर न्यू इंडिया मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading