जंगली जानवरों को भारी नुकसान, 65000 एकड़ के जंगल में है आग
वेंतुरा में लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। आग के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं
नई दिल्ली, 07 दिसम्बर। दक्षिणी कैलिफोर्निया के लगभग 65000 एकड़ के जंगल में पिछले 3 दिनों से आग लगी हुई है। जिसके कारण राज्य में आपातकाल घोषित किया गया है। यहां से डेढ़ लाख लोगों को हटाया गया है। हजारों घरों को आग के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। 160 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं। लगभग 45000 घरों में रोशनी नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग पांच अलग-अलग क्षेत्रों में लगी है। वेंतुरा में लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। आग के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। उसके बाद लूटपाट की घटनाएं बढ़ने लगी थी।
पिछले 3 दिनों से लगी इस आग का धुआं 800 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। 55 किलोमीटर की रफ्तार से यहां पर हवाएं चलने से आग बड़ी तेजी के साथ फैली जिसके कारण लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों के लिए भागना पड़ा। सबसे ज्यादा आग का प्रभाव थामस में है 50000 एकड़ में यह एरिया बसा हुआ है। इस साल तीसरी बार आग की यह घटना हुई है।
अक्टूबर माह में लगी आग से 22 लोगों की जान चली गई थी। इस साल आग से करीब 10 लाख एकड़ जंगल में भारी नुकसान हुआ है। आग को बुझाने के लिए 1000 फायर फाइटर और हेलीकॉप्टर बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। किंतु हवा की गति काफी तेज होने और गरम हवा के कारण आग बुझाने को जो प्रयास किए जा रहे हैं। उसमें काफी बाधाएं भी आ रही हैं।







