Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    आपको आत्मनिर्भर बनायेगा M.B.A

    By August 22, 2019 Education 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589

    एमबीए एक ऐसा कोर्स है, जो आपके व्यक्तित्व को निखारने का भी काम करता है। सही मायने में यह आपको आत्मनिर्भर बनाता है। आपकी सोच को विस्तार देता है। यहां पर सीखने और करने के लिए काफी कुछ है। यही कारण है कि यूथ में आज भी इसका जादू बरकरार है। देश-दुनिया में मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट्स की कमी नहीं है। ऐसे में यह आपकी कोशिश होनी चाहिए कि बिना समय गंवाए कैसे देश के टॉप मैनेजमेंट इस्टिट्यूट्स में दाखिला लें और कोर्स करके करियर को शानदार ग्रोथ प्रदान करें।

    यदि आप देश के टॉप इंस्टिट्यूट्स में स्टडी करना चाहते हैं, तो आपका ध्यान कैट क्लियर पर होना चाहिए। इससे आप मनचाही मंजिल हासिल कर सकते हैं।

    जब आप एक इंस्टिट्यूट का हिस्सा बनते हैं, तो सही मायने में आपकी दुनिया बदलने लगती है। यहां पर दोस्त मिलते हैं, नई किताबें मिलती हैं, उच्च कोटि के प्रफेसर मिलते हैं, जो अपने अनुभवों से आपको निखारते हैं। एक मैनेजमेंट एक्सपर्ट कहते हैं कि मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट्स लगातार खुद को अपग्रेड कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनके स्टूडेंट्स का सामना दुनिया से होना है। एमबीए के दौरान एक स्टूडेंट्स को थिअरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स को बढ़ाने पर जोर देना होता है। ऐसे में सेमिनार, प्रॉजेक्ट, फील्ड विजिट, इंटर्नशिप, प्रजेंटेशन और इंडस्ट्री-अकेडमिक इंटरफेस जैसे कार्यक्रमों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है।

    एक्सपर्ट की मानें तो यह एक पसंदीदा पीजी डिग्री है और यूथ इसमें पढ़ाई करना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि मैनेजमेंट में ग्रोथ के तमाम अवसर हैं। आज के दौर में विश्व में बिजनेस पर पहले की तुलना में और भी ज्यादा फोकस किया जाने लगा है। ऐसे में यहां पर जॉब के चांस भी ज्यादा हैं। एक बार अनुभव मिलने के बाद आप हुनर के दम पर पूरे विश्व में कहीं भी अपनी पहचान बना पाते हैं। यही वजह है कि इसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है।

    आमतौर पर स्टूडेंट्स दो साल की एमबीए की डिग्री प्रीफर करते हैं। इस तरह के करिकुलम में पहले साल में मैनेजमेंट के सभी फंडों के बारे में बताया जाता है। इसमें आपको बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन के काम करने के तरीकों के बारे में सारी जानकारी मिलती है। इसके बाद समर प्रोजेक्ट मिलता है, जिससे आपको कॉरपोरेट वर्ल्ड की पूरी जानकारी मिलती है।

    Image result for mba student

    दूसरे साल में कुछ कंपल्सरी सब्जेक्ट्स होते हैं, तो कुछ आप अपनी चॉइस के मुताबिक ले सकते हैं। अपनी पसंद के मुताबिक आप मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूूमन रिसोर्सेज, सिस्टम, ऑपरेशन, स्ट्रैटिजी, इंटरनैशनल बिजनेस वगैरह में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। अगर आप सेल्स, ब्रैंड मैनेजमेंट या मार्केट रिसर्च में करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो मार्केटिंग के साथ जा सकते हैं। इसके लिए आपको बेहतरीन कम्यूनिकेशंस स्किल्स चाहिए होंगी। बहुत सारे सीईओज इसी स्पेशलाइजेशन के जरिए बनते हैं।

    ऑपरेशंस मैनेजमेंट भी एक बेहतर विकल्प है। अगर आप टफ सिचुएशंस को आसानी से हैंडल कर लेते हैं और आपकी टेक्निकल नॉलेज अच्छी है, तो आप इसे स्पेशलाइजेशन के रूप में चुन सकते हैं। इसके प्रफेशनल्स क्वॉलिटी कंट्रोल और प्रॉडक्टिविटी इंप्रूवमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं।

    एमबीए करने के दौरान आप फाइनेंस के साथ जा सकते हैं। आपको नंबरों से खेलने का
    आप दिलचस्प तरीके से करियर को बिल्ड करना चाहते हैं और इसमें असीम ग्रोथ चाहते हैं, तो एमबीए के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आज के दौर में पूरे विश्व में, हर एक सेक्टर्स में ऐसे प्रफेशनल्स की डिमांड है, जो अपने मार्केटिंग स्किल्स के दम पर अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाएं।

    शौक है, तो यह आपके लिए बेहतर साबित होगा। ऐसे लोगों के लिए बैंकिंग सेक्टर सही है। इंवेस्टमेंट बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग, कॉरपोरेट फाइनेंस इनका जोन है।

    टेक्निकल स्किल्स की समझ वाले लोगों के लिए सिस्टम मैनेजमेंट सही विकल्प है। इसमें स्टडी करने के बाद आपको सिस्टम कंसल्टेंसी, अकाउंट या प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र मेें बढ़िया अवसर मिल सकता है। आप ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजमेंट के बारे में तो सुने ही होंगे। हर एक कंपनी में इसकी अहम भूमिका होती है। आप एक अच्छे पर्सनैलिटी के धनी हैं, तो इसमें एक शानदार करियर आपका इंतजार कर रहा है।

    एमबीए एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें आप लोगों के बीच में रहते हैं। ऐसे में आप जितना जल्दी रिलेशन डिवेलप करना सीख जाते हैं, उतना ही आगे आसानी होती है। आप एमबीए के कोर्स के साथ जाने के इच्छुक हैं, तो आपकी नजर देश के टॉप एमबीए इंस्टिट्यूट्स पर होनी चाहिए। टॉप इंस्टिट्यूट्स इसके लिए टेस्ट लेते हैं और जब आप उनके मानकों पर खरा उतरते हैं, तो आपको मनचाही जगह एंट्री मिल जाती है। इसलिए इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। इसलिए आप कैट को क्लियर करने पर विशेष ध्यान दें और शुरुआत से ही अपनी तैयारी ऐसी रखें कि पहली बार में इस दीवार को तोड़ दें। यहां पर सफलता मिलने पर निश्चित रूप से एक बेहतर करियर आपका इंतजार करता है।

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    1 Comment

    1. Rey Solkowitz on December 13, 2020 8:46 am

      faultless post

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading