लखनऊ, 04 जनवरी 2019: गोरखपुर में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि इसी माह यूपी में 69 हज़ार शिक्षकों व 50 हज़ार पुलिसकर्मियों की भर्ती कर ली जाएगी। श्री योगी ने युवाओं को सन्देश देते हुए कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करना शुरू कर दें, इसके अलावा बहुत जल्दी अन्य विभागों में भी भर्तियां निकलने वाली हैं।
बता दें कि गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले की नगर पंचायत संग्रामपुर उर्फ उनवल के पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।उन्होंने युवाओं से कहा कि अब उनके साथ भेदभाव नहीं होगा, भेदभाव करने वालों की जगह जेल में होगी।








1 Comment
Heya i am for the first time here. I came across this
board and I in finding It truly helpful &
it helped me out much. I’m hoping to provide something again and help others like you aided me.