लखनऊ-09 जून। जिला ग्रामोंद्योग अधिकारी श्री एलके नाग ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोंउद्योग रोजगार योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राप्त लक्ष्यों की समय से पूर्ति हेतु उपायुक्त (एनआरएलएम) महोदय लखनऊ की अध्यक्षता में योजनान्तर्गत कार्यालय में प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों में से पात्र उद्यमियों के चयन हेतु दिनांक 12.06.2018 को समय 11.00 बजे विकास भवन, लखनऊ स्थित सभागार में आयोजित किया जा रहा हैं।
उन्होने बताया कि जनपद बाराबंकी के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक और बेरोजगार आवेदकों (नवयुवकों/नवयुवतियों) को सूचित किया जाता है कि वह अपने गांव में योजनान्तर्गत अधिकतम ऋण राशि 10.00 लाख तक प्रोजेक्ट लागत के उद्योग स्थापित करने हेतु अपना ऋण आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनांक 11.06.2018 अपरान्ह 02.00 बजे तक दो प्रतियों में कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें तथा उक्तानुसार निर्धारित स्थान पर समस्त मूल प्रपत्रों एवं आधार कार्ड सहित समय से उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे आपके द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं/ऋण आवेदन-पत्रों को साक्षात्कार उपरान्त चयनित होने की दशा में जनपद की विभिन्न शाखाओं में स्वीक्रत हेतु प्रेषित किये जा सकें।







