अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी तनातनी लोगो के लिए अब मज़ाक बनता जा रहा है लोग इसे बच्चों जैसा लड़ना बता रहे है इसी मुद्दे पर कार्टून की एक नज़र!
किम जोंग से फोन पर बात करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी तनातनी के बीच एक अच्छी खबर अा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान देकर सबको हैरान कर दिया है कि वह किम जोंग से फोन पर बात करना चाहते हैं। इसे विश्व शांति के लिहाज से एक शुभ संकेत माना जा सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से वह फोन से बात करने को ‘बिल्कुल’ तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच होने जा रही बातचीत का कुछ सकारात्मक नतीजा निकलेगा।







