राजयसभा भेजे जायेंगे सीएम नितीश कुमार
- बिहार राजनीति में ‘पलटी मार’: नीतीश राज्यसभा की राह पर, BJP का CM आने वाला?
- नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर: बिहार में BJP का पहला CM आने वाला?
बिहार की राजनीति में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है ! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में यह कदम उठाया गया, जहां JDU के रामनाथ ठाकुर, BJP के नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा ने भी पर्चा भरा। नीतीश ने X पर पोस्ट कर कहा कि 20 साल से ज्यादा समय तक बिहारवासियों का भरोसा जीता, अब विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की पुरानी इच्छा पूरी कर रहे हैं। नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा।
यह फैसला नीतीश के 10वीं बार CM बनने के महज 3-4 महीने बाद आया है। सूत्रों के मुताबिक, वह 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि मौजूदा RS सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है और चुनाव 16 मार्च को हैं।







