पोस्टमार्टम कुछ खबर का-
गठबंधन से आपत्ति थी तो 3 साल चुप क्यों रहे: महबूबा
तब 2019 करीब नहीं था, ना!
फिर शुरू हुआ गोमती को स्वच्छ बनाने का अभियान
पानी नाक से ऊपर गुजरने लगा था, ना!
2015 में जीती सीटों के आधार पर दिए जाएं लोकसभा टिकट जनता दल यू
लगता है बिना शर्त प्यार की गुंजाइश अब खत्म है
गरीबों के बारे में क्या सोचते हैं अफसर बताना होगा
जब कुछ सोचते भी हो तब तो बताएं!
राजनीतिक दल बनाएंगे तोगाड़ियां
कांटे से ही कांटा निकालना चाहते हैं क्या?
मंत्री आवासों पर लाखों का बिजली बिल बकाया
आम आदमी होता तो कब का निचोड़ लिया जाता!
दिल्ली में फिलहाल 4 जुलाई तक नहीं कटेंगे सोलह हज़ार पेड़
पर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी
2019 में नीतीश के बिना जीत नहीं पाएगी भाजपा जनता दल यू
और भाजपा के बिना नीतीश का क्या होगा, भाई!
एनडी तिवारी ने भी खाली किया बंगला
पर मन तो बंगले में ही भटकेगा!
अयोध्या में मंदिर के लिए थोड़ा और धैर्य रखें: योगी
2019 तक तो धीरज रखिए भाइयों!
कोई आरक्षण खत्म करे तो थप्पड़ मार कर छीन ले अधिकार: कल्याण सिंह
थप्पड़ मारने की ताकत तो दीजिए!







