Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    विधायक से भी पॉवरफुल टांडा का कोटेदार!

    By April 22, 2020 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    निराक्षण करते विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 776
    • विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ लूट व डकैती का मुकदमा दर्ज, दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
    • गरीबों की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि पहुंचे थे कोटेदार की दुकान
    • रंगेहाथ नापतौल में झालमेल करने पर प्रतिनिधि ने कही थी कारर्वाई कराने की बात

     

    टाँडा, अंबेडकरनगर/लखनऊ, 22 अप्रैल, 2020: विश्वव्यापी महामारी के दौरान भी कुछ लोगों में संवेदनहीनता का प्रभाव प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। जहाँ सरकार पूरी तन्मयता के साथ देश वासियों के साथ, गरीबों के साथ खड़ी है, वहीं टांडा में एक कोटेदार गरीबों का निवाला छीनने पर उतारू है। यहाँ के उपभोक्ताओं ने जब यह शिकायत टांडा विधायक के प्रतिनिधि से कही तो सही-गलत का पता करने प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता 20 अप्रैल को कोटेदार की दुकान जा पहुँचे और अपनी आँखों से वहाँ अनियमितताएं देखी। जिसके बाद उन्होंने कोटेदार को फटकार लगायी जो कोटेदार को नागवार लगी। उसने कोटेदार संघ को झाँसे में लेकर साजिश के तहत विधायक प्रतिनिधि पर ही दिनदहाड़े लूट व डकैती का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों व बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष है। उत्तर प्रदेश व्यापारी महासभा व अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ने विधायक प्रतिनिधि पर लगे फर्जी मुकदमा हटाने की माँग की है साथ ही गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को छोड़ने की माँग की है।

    मामला बसखारी के जावेद कोटेदार का है। यहाँ लगातार राशन वितरण में गरीबों का हक मारा जा रहा था, इसी की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ निरीक्षण के लिये कोटेदार के यहाँ पहुँच गये। गरीबों द्वारा की जा रही शिकायत को हकीकत में यहाँ देखा भी गया। जिसके बाद कोटेदार को फटकार लगाकर कारर्वाई करने की भी बात कही गयी। फिर श्यामबाबू गुप्ता वहाँ से पास के गाँवों में मास्क व सेनेटाईजर वितरण करने निकल गये थे।

    कोटेदार ने जिला कोटेदार संघ को झाँसे में लेकर अपनी खामियों को छिपाने के लिए ही उल्टे श्यामबाबू पर ही दिनदहाड़े लूट व डकैती का फर्जी मुकदमा पंजीकृत करा दिया। प्रशासन ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला अध्यक्ष कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष राशन न बंटने देने की धमकी दे रहे हैं और प्रशासन इस विषम परिस्थिति कुछ परेशान सा नज़र आ रहा था।

    जिससे वहाँ के बीजेपी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों में रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश व्यापारी महासभा के प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महासिचव व यूपी प्रभारी केपी गुप्ता और महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामप्रताप गुप्ता, बाँदा जिले के महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता व महामंत्री एड. अशोक गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि पर लगे फर्जी मुकदमा हटाने की माँग की है साथ ही गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को छोड़ने की माँग की है। घटना के दो दिन बाद आज 22 अप्रैल की सूचना है कि बसखारी के जावेद कोटेदार का कोटा निलंबित कर दिया गया है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading