Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    पूर्व छात्रा के पेरिस पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने का बच्चों ने मनाया जश्न

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2024 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,452

    लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल ने बुधवार को पूर्व छात्रा रही नित्या श्री के पेरिस पैरालम्पिक में कांस्य पदक पाने की कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान बच्चों ने नित्या के चित्र लहराये और नित्या नित्या…..के नारे लगाते हुए उसे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। नित्या ने भी पेरिस से ही संदेश भेज बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए एक्सीलिया को धन्यवाद देते हुए खुशी जतायी।

    पेरिस पैरालम्पिक में नित्या ने एक दिन पूर्व ही इंडोनेशिया की रीना मारलीना को 21-14, 21-6 से हराकर कांस्य पदक जीता था। बच्चों ने कहा कि उनके दिल में नित्या दीदी के प्रति बहुत आदर और सम्मान है क्योंकि उन्होंने भारत को नाम ऊंचा किया है। नित्या ने बीते वर्ष 2023 में ही 12वीं की परीक्षा मानविकी (ह्यूमैनिटीज़) विषय में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। 2021 के शुरुआत में ही नित्या ने तमिलनाडु से आकर एक्सीलिया में पढ़ाई के साथ–साथ गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी में प्रवेश लिया था।

    स्कूल के निदेशकआशीष पाठक, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका दूबे ने पेरिस पैरालम्पिक में मिली सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के जुनून ने ही नित्या को कामयाबी दिलाई है। एक्सीलिया की बैडमिंटन अकादमी में वह हमेशा पूरे जोश के साथ तैयारी में जुटी रहती थी। इस अवसर पर स्कूल के मार्गदर्शक एसके मिश्रा, ईएमसीसी निदेशक श्रीमती शालिनी पाठक, सलाहकार प्रवीण पाण्डे, महाप्रबंधक शेखर वार्ष्णेय, निरीक्षण प्रमुख श्रीमती रोली पाण्डे, संयोजक श्रीमती पुष्पेन्द्र त्रिपाठी आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कहा कि नित्या हमारे लिए हमेशा से चैम्पियन रही है और वह आगे भी रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading