नई दिल्ली, 30 जनवरी। एक फिर डोकलाम पर चीन ने वही पुराना राग फिर अलापा है। चीन ने एक बार फिर दावा किया है कि डोकलाम चीन का अभिन्न हिस्सा है और वो वहां पर निर्माण कार्य भी करा रहा है। चीन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत और चीन को डोकलाम समेत अपने सभी सीमा विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से देखना चाहिये और मौजूदा तंत्र के जरिये उन्हें सुलझाना चाहिए।
डोकलाम में चीन की सेना की गतिविधियां फिर से देखी गई थीं, जिसके बाद भारत ने आपत्ति व्यक्त की थी। लगभग 74 दिनों बाद डोकलाम से भारत और चीन की सेना पीछे हट गई थीं। पिछले कुछ दिनों से डोकलाम को लेकर चीन की बयानबाजी तेज हो गई है।







