ट्रंप के आने के बाद टैरिफ मुद्दे को लेकर बिगड़ रही अमेरिका की छवि
नई दिल्ली, 17 जुलाई : दुनिया भर के कई देशों में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग के प्रति दृष्टिकोण में सुधार हो रहा है, जबकि अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति दृष्टिकोण में गिरावट आई है। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा लगभग दो दर्जन देशों में किए गए एक नए सर्वेक्षण में ये खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सर्वेक्षण से पता चला कि दोनों महाशक्तियों और उनके नेताओं के प्रति अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 2020 की तुलना में लगातार अंतर कम हो रहा है। जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान उनके और चीनी राष्ट्रपति के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण में काफी अंतर था, लेकिन अब ट्रंप के सत्ता में आने और खासकर टैरिफ मुद्दे को लेकर अमेरिका की छवि वैश्विक स्तर पर लगातार खराब हो रही है।
24 देशों में किए गए सर्वेक्षण में चीन ज्यादा बेहतर देश रहा
प्यू रिसर्च ने 24 देशों में किए अपने सर्वेक्षण में पाया कि आठ देशों का दृष्टिकोण, अमेरिका के प्रति अच्छा था। वहीं सात देशों की नजर में चीन ज्यादा बेहतर सहयोगी देश रहा। दो देशों ने दोनों देशों को बराबर रखा। हालांकि सर्वेक्षण में ये नहीं बताया गया है कि वैश्विक दृष्टिकोण में बदलाव की वजह क्या है।
रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर लॉरा सिल्वर ने कहा कि
अमेरिका को अब दुनियाभर के देश कम भरोसेमंद सहयोगी देश मानने लगे हैं और दुनिया देशों का अमेरिका में विश्वास भी कम हुआ है।
चीन की सरकार मानवाधिकार संबंधी नीतियों को लेकर और महामारी से निपटने के तरीकों को लेकर वैश्विक स्तर पर निशाने पर रही। डेमोक्रेट नेता भी मानते हैं कि ट्रंप अमेरिका की वैश्विक बिगाड़ रहे हैं। इसके अलावा उच्च आय वाले पश्चिमी देश जो हाल फिलहाल तक अमेरिका के करीबी थे. वहां भी चीन की स्वीकार्यता बढ़ी है और अब अमीर देशों के 32 प्रतिशत लोग चीन को लेकर सकारात्मक सोचते हैं। यह पिछले साल आंकड़ा 23 प्रतिशत था।







