Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    चीन ने भेजे 52 लड़ाकू विमान, ताइवान ने भी किया जंग का ऐलान

    ShagunBy ShagunOctober 6, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफ‍िकेशन जोन में एक साथ भेजे 52 लड़ाकू विमान

    ड्रैगन पूरी तरह से ताइवान को परेशान करने को लेकर मर्यादा की सीमा लांघ रहा है। चीनी सेना ने अब सीनाजोरी की सारी हदें पार करते हुए ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफ‍िकेशन जोन में सोमवार को एक साथ 52 फाइटर जेट भेजे। यही नहीं उसके बाद फिर चार फाइटर जेट भेजे। पिछले 4 दिनों में चीन ने अब तक 149 फाइटर जेट ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफ‍िकेशन जोन में भेजे हैं।

    चीन की इस सीनाजोरी के जवाब में अब ताइवान ने जंग की तैयारी का ऐलान किया है। चीन और ताइवान के बीच जारी इस तनाव से दक्षिण चीन सागर में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। इससे पहले चीन ने एयर डिफेंस आइडेंटिफ‍िकेशन जोन में अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ करते हुए सोमवार को एक साथ 52 फाइटर जेट भेजे जिससे इलाके में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने चेतावनी दी है कि उनका देश अब चीन के साथ जंग की तैयारी कर रहा है और उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया से इसमें मदद मांगी है। ताइवान ने ऑस्‍ट्रेलिया से अपील की कि वह खुफिया जानकारी साझा करना तेज करे और सुरक्षा सहयोग करे।

    ताइवानी विदेश मंत्री ने एक प्रोग्राम में घोषणा की कि अगर चीन वास्‍तव में हमला करता है तो ताइवान उसका करारा जवाब देने के लिए खुद को तैयार करेगा। जोसेफ वू ने कहा, ‘ताइवान की सुरक्षा खुद हमारे हाथों में है और हम इसको लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगर चीन ताइवान के खिलाफ जंग शुरू करने जा रहा है तो हम अंतिम दम तक लड़ेंगे और यह हमारी प्रतिबद्धता है।’

    जोसेफ वू ने कहा कि चीन ने अगर ताइवान पर हमला किया तो उसे भी बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे पहले ताइवान का 4 दिन से निरंतर सैन्य उत्पीड़न कर रहे चीन ने इस स्वायत्त क्षेत्र के समक्ष अपनी ताकत का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन करते हुए सोमवार को ताइपे की ओर 52 लड़ाकू विमान उड़ाए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों में 34 जे-16 लड़ाकू विमान और 12 एच-6 परमाणु बमवर्षक विमान थे।

    ताइवान की वायुसेना ने चीन के लड़ाकू विमानों को वापस लौटने पर मजबूर किया और अपनी वायु रक्षा प्रणाली पर चीनी युद्धक विमानों की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद चीन ने 4 और विमान भेजे। चीन ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के मौके पर 38 और शनिवार को 39 लड़ाकू विमानों को ताइवान की ओर भेजा था।

    रविवार को उसने 16 अतिरिक्त विमानों को उसकी ओर भेजा था। ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में इतने विमानों की आवाजाही के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने वक्तव्य जारी करके कहा था, हम बीजिंग से अनुरोध करते हैं कि वह ताइवान के खिलाफ सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव एवं बल पूर्वक कार्रवाई बंद करे।

    Shagun

    Keep Reading

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading