Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival»christmas

    सांता क्लॉज बनकर जरूरतमंद लोगों को बाटेंगे गर्म कपड़ें

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2020Updated:December 25, 2020 christmas No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620

    क्रिसमस की खुशियां बांटने के लिए एण्डटीवी के कलाकार बने सांता

    क्रिसमस का त्योहार करीब आने के साथ ही सभी की नजरें सांता को ढूंढने लगी हैं। यह खुशियों का त्यौहार है, जिसमें केक, कुकीज जैसे मजेदार पकवान बनाये जाते हैं और शानदार सजावट की जाती है।

    इस अवसर पर एण्डटीवी के कलाकारों, ‘भाबी जी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) और विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख), ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और राजेश सिंह (कामना पाठक) और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की गुड़िया (सारिका बहरोलिया, पप्पू (मनमोहन तिवारी), बबली बुआ (भावना बलसावर) और हलचल पांडेय (जय सोनी) ने बताया कि वो इस खास दिन को किस तरह अनूठे अंदाज में सेलिब्रेट करेंगे।

    मैंने खुद सीक्रेट सांता बनने और लोगों को उपहार देने का फैसला किया है:

    शुभांगी अत्रे ने कहा, श्क्रिसमस का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। मैं हर साल क्रिसमस पर अपने करीबी और खास लोगों की क्रिसमस पार्टी में शामिल होती थी और हम एक-दूसरे को तोहफे देते थे। लेकिन इस साल की स्थिति को ध्यान में रखते हुये, मैंने खुद सीक्रेट सांता बनने और उन लोगों को उपहार देने का फैसला किया है जो मेरे साथ खड़े रहे हैं और जिन्होंने मेरा साथ दिया है। इस खास दिन पर उन्हें धन्यवाद देने का ये मेरा तरीका है, जहां मैं अपने दिल से उनके लिए आभार व्यक्त करती हूं।

    जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ें बाटेंगे:

    आसिफ शेख ने बताया, इस खास दिन का जश्न स्वादिष्ट पकवानों और केक के साथ मनाते हैं। इस साल मैंने और मेरे परिवार वालों ने ये फैसला किया कि हम अपनी शॉपिंग पर ज्यादा खर्च नहीं करेंगे और इसके बजाय जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ें बाटेंगे क्योंकि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ती है। मैं सभी से यही आग्रह करूंगा कि प्यार और खुशियां फैलाएं और मेरी तरह से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    मैं ही सांता क्लॉज:

    जय सोनी ने कहा, मेरा जन्मदिन क्रिसमस के दिन होता हैै, इसलिए मैं खुद को ही सांता क्लॉज मानता हूं। मैं पूरे जोश और उत्साह के साथ इस दिन को मनाऊंगा। मैं दुआ करता हूं कि आने वाला साल सभी के लिये शानदार और सुरक्षित रहे।

    मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक क्रिसमस :

    कामना पाठक ने कहा, क्रिसमस मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है मैं सभी को क्रिसमस की बधाई देती हूं। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि इस दिन उन लोगों को याद करें और सच्चे मन से उनकी सराहना करें जिन्होंने इस साल को यादगार बना दिया।

    खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं:

    भावना बलसावर ने कहा, सेट पर मौजूद सभी लोगों की तरफ से, मैं कामना करती हूं कि क्रिसमस की खुशियों के साथ इस साल का आनंददायक समापन हो। मैं हर किसी को आने वाले वर्ष में बहुत सारी खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। यह समय होता है जब आप अपने खास और करीबी लोगों के साथ होते हैं और इस खास पल को सेलिब्रेट करते हैं। मेरी क्रिसमस।

    मैंने इससे पहले कभी भी इस अवसर का जश्न नहीं मनाया:

    योगेश त्रिपाठी ने अपनी भावनायें व्यक्त करते हुए कहा, मैंने इससे पहले कभी भी इस अवसर का जश्न नहीं मनाया था। यह सिर्फ तब हुआ जब कलाकारों और तकनीशियन दल के सदस्यों ने मिलकर एक-दूसरे के साथ सीक्रेट सांता गेम का आनंद लिया। इस साल भी हमने उसी तरह सेट पर जश्न मनाया लेकिन गिफ्ट्स देने के बजाय हमने एक-दूसरे को बताया कि हम उनके कितने आभारी हैं।

    क्रिसमस की खुशियां घर लाऊंगा:

    मनमोहन तिवारी ने हमें बताया कि वो अपने बेटे के लिए कैसे सांता के रूप में तैयार होंगे, मेरे बेटे को सांता क्लॉज बहुत पसंद हैं और इस साल मैं उनकी तरह तैयार होऊंगा और क्रिसमस की खुशियां घर लाऊंगा। ये साल कई लोगों के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा है और जरूरत के समय मेरी मदद करने के लिये मैं अपने घर में सहयोग देने वालों को क्रिसमस सरप्राइज दूंगा। आप सभी को सुरक्षित और क्रिसमस की शुभकामनाएं!

    परिवार के साथ इसका जश्न मनाने के लिए उत्साहित हूं:

    सारिका बहरोलिया ने कहा, इस साल हम सभी कलाकारों और तकनीशियन दल के सदस्यों के साथ क्रिसमस मनायेंगे और स्वादिष्ट मिठाईयां खाएंगे। हम इसका पूरा लाभ उठाएंगे क्योंकि इस समय हम इतना ही कर सकते हैं, मैं अपनी सांता की टोपी पहनने और अपने सेट पर मौजूद परिवार के साथ इसका जश्न मनाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।

    #&TV
    Shagun

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading