Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»चुटकुले

    बापरे! इतने सारे चुटकुले!

    By November 21, 2017Updated:November 21, 2017 चुटकुले No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562

    इल्ज़ाम की हद !

     पत्नी:: अरे सुनते हो…..
    ये न जाने कैसा आटा उठा लाये हो..
    सारी की सारी रोटियां ही जल गई..!

    ?उपवास का बिहारी version

    पति-. का बात है आज रोटी ना बनैलू का..? ख़ाली शर्बत पी रहल बारू.?
    पत्नी, – आज हमार उपवास बा न..
     पति- त कुछ खा लेतु उपासे काहे बाड़ू.
    पत्नी- तनिका सा फलाहार खइली ह.
      4 गो केला
      2 गो अनार
      3 गो सेव
        हलुआ , साबुदाना की खिचड़ी, सिंगाड़ा की पूड़ी खा लेली ह बस..
    और 1 गिलास दूध और
     दो कप चाह पी लेनी ह..
    अब मुसंबी के रस पियत रहनी ह..त तू टोक देल ह…
    आज उपवास है न, सो कुछो और नाएं खा सकनी ह..
    पति- तनी रबड़ी सबड़ी और खा ल…..
    पत्नी – रात के बाद राबड़ीमलाई खाएब…….खाना एकही टाइम खाये के बा….
    पति- भाई बहुते कठिन उपास बा तोहार….
    केकरो बाप ना कर सके अइसन कठिन उपास..
    देखिह.. कमजोरी न हो जाये तोरा.
    पत्नी- एहि से ता बीच बीच में काजू बादाम फ़ाँक ली ले..
    पति- फिर भी ख्याल रखिह अपन..!
    ?…………………………………..
    नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था….
    बहुत लम्बी लाइन लगी हुई थी…
    .
    .
    गेट पर लिख था….. अंदर आने के लिए जो सबसे कम
    शब्द बोलेगा उसे नौकरी दी जाएगी…
    .
    .
    अब कोई कहता था:- may I cm in sr
    कोई कहता था:- क्या में अन्दर आ सकती हु ।
    कोई कुछ कहता कोई कुछ कहता……..
    तभी एक यूपी वाले का नंबर आया उसने कमरे के
    गेट में गर्दन भीतर डाली और बोला
    :—- i ka? ?
    ?
    ………………………………………..
    माँ का फ़ोन आया, “बेटा, इस मंगलवार को छुट्टी लेकर घर आ जाना, कुछ जरूरी काम है।”
    .
    .
    “मम्मी, ऑफिस में बहुत काम है, बॉस छुट्टी नहीं देगा।” आँखों से अंगारे बरसाते हुए रावण जैसे प्रतीत हो रहे बॉस की तरफ देखकर मैं जल्दी से फुसफुसाया।
    .
    .
    “वो एक रिश्ता आया था तुम्हारे लिये, बड़ी सुंदर लड़की है, सोच रही थी कि एक बार तुम दोनों मिल लेेते तो…”
    .
    .
    “अरे माँ, बस इतनी सी बात, तुम कहो और मैं ना आऊँ, ऐसा हो सकता है भला?”
    मन में फूट रहे लड्डूओं की आवाज छिपाते हुए मैंने जवाब दिया।
    .
    .
    बॉस को किसी तरह टोपी पहनाकर, तत्काल कोटा में रिजर्वेशन कराने के बाद सोमवार की रात घर पर पहुँचा।
    .
    .
    माँ ने कुछ ज्यादा बात नहीं की, बस खाना परोसा और दूसरे दिन जल्दी उठ जाने को कहा।
    .
    .
    सुबह के 4 बजे तक तो नींद आँखों से कोसों दूर थी, फिर आँख लगी तो सुबह 7 बजे मोबाइल के अलार्म के साथ ही नींद खुली।
    .
    .
    माँ ने चाय देते हुए कहा, “बाथरूम में कपड़े रखे हैं, बदलकर आ जाओ।”
    .
    .
    बाथरूम में पुरानी टी-शर्ट और शॉर्ट्स देखकर दिमाग ठनका,
    .
    .
    बाहर आकर पूछा तो माँ ने मनोरम मुस्कान बिखेरते हुए कहा, “घर की सफाई का बोलती तो तू काम का बहाना बनाकर टाल देता, चल अब जल्दी से ये लंबा वाला झाड़ू उठा और दीवार के कोने साफ कर, बहुत जाले हो गये हैं।
    ( घरवालो को बिजी बताकर न आने वालो को समर्पित।)
    ?……………………………………
    शुक्ला जी का बेटा, ऐसी तस्वीर बनाता कि लगता मानो तस्वीर जिन्दा है.!!
    ,
    ,
    मास्टर जी ने, शुक्ला जी को फोन किया – ..आपका बेटा बड़ा शैतान है ..!!
    ,
    आज उसने क्लासरूम की जमीन पे 1000 रूपये के नोट की हूबहू फोटो बना दी..
    उसे उठाने के चक्कर में मेरे नाख़ून टूट गए..इसे समझाते क्यों नहीं..?
    ,
    ,
    शुक्ला जी – ..मास्टरजी ..मैं खुद ICU से बोल रहा हूँ..पगले ने कल बिजली के सॉकेट पे कैटरीना बना दी थी..!!
    ,
    होंठ जल गए करेंट से.!!??…………………………………
    बच्चा(कहानी सुनने के बाद) माँ से:– माँ मुझे भी तीन रानियाँ चाहिए, एक खाना बनाएगी, दूसरी गाना गाएगी, तीसरी मुझे नहलाएगी..
    माँ(मुस्कुराते हुए):- और तू सोएगा किसके साथ?
    बच्चा:- सोऊँगा तो मैं आपके ही साथ माँ
    माँ(भावुक होकर):- मेरा लाल.. सौ साल जिए… पर ये बता फिर वो रानियाँ किसके साथ सोएँगीं?
    बच्चा:- वो पापा के साथ सो जाएँगी।
    पास में बैठे पापा:- जूग जूग जिए मेरा लाल…मेरा मुन्ना.. मेरा लाड़ला बेटा…हज़ार साल जिए
    ?………………………………………….
    नहाने के लिए बाथरुम की तरफ बढ़ा ही था
    कि
    जी न्युज पर सर्दी से तीन लोगो की मौत
    की खबर सुनकर वापस कपडे पहन लिए…
    भाई जिन्दा रहे तो गर्मी में नहा लेंगे?
    ठंड मुबारक?
    ………………………………………….
    थानाध्यक्ष की बीवी मायके जाने की जिद करने लगी,
    थानाध्यक्ष ने कहा कि सुबह इस बारे में अनुशासन के साथ बात करना।
    बीवी सुबह तैयार होकर बोली : – जय हिंद श्रीमान ,, एक माह के लिए मायके जाने की छुट्टी लेने आई हूँ  ,, आज्ञा दें श्रीमान !!
    थानाध्यक्ष : – ठीक है ,, पर तुमने अपना चार्ज किसे दिया है ??
    बीवी : – रहने दो नहीं जाना ।।
    ……………………………………
    एक व्यक्ति चुनाव में खड़ा हुआ, हारा और उसे सिर्फ तीन वोट मिले। उसने सरकार से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की। जिले के डी. एम. साहब ने उसे समझाते हुए कहा, “आप को सिर्फ तीन वोट मिले है, फिर आप को जेड प्लस कैसे दी जा सकती है”।
    आत्मविश्वास से भरे आदमी का जवाब सुनिये : “जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो वहां  मुझे सुरक्षा क्यों नही मिलनी  चाहिए? ?
    ……………………………..
    रामू – ” देख तेरी बीवी को सांप काट रहा है… “
    श्यामू – ” अबे वो काट नहीं रहा,
    उसका जहर खतम हो गया है तो वह रीचार्ज करवाने आया है…”
    ?………………………………………
    यमराज : चलो ! तुम्हारा समय समाप्त हुआ
    रामू: मेरी एक अंतिम इच्छा है,
     मैं ‘मोदी जी के ‘विकास और उनके ‘अच्छे दिन को एक बार देखना चाहता हूं।
    यमराज : चालाकी नही… अमर होना चाहते हो !
    ?……………………………………………………..
    बहु रात भर उल्टियाँ करती रही।
    सुबह देखा तो अचार चाट रही थी।
    घर में खुशी की लहर फ़ैल गई।
    सासु माँ ने डाक्टर को बुला लिया।
    डाक्टर ने चेक किया, एक इंजेक्शन दिया और बोला- थोड़ी देर मे सब ठीक हो जाएगा |
    सासु माँ — डाक्टर साहब हुआ क्या है।
    डाक्टर — चिंता की कोई बात नही है।
    सासु माँ — इंजेक्शन कौन सा दिया है आपने।
    डाक्टर –एंटी एलकोहल.
    इससे शराब जल्दी उतर जाएगी…
    जमाना बदल चुका है सोच कब बदलोगे।?

    #JOKES

    Keep Reading

    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    इस जोक्स पर हंसना मना है: इसे कहते हैं “सोचने का तरीका बदलना

    हंस भी लो यार: अंतर्वस्त्रों की चोरी

    Joke: नहीं चाहिए भगवान का वरदान!

    एक चुटकुला – पाकिस्तानी आतंकवादी के छूट गए पसीने

    एक चुटकुला : गुप्ता जी की सिगरेट!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading