लखनऊ, 14 अप्रैल। गीता परिवार की ओर से शनिवार को तीन दिवसीय दो संस्कार पथ शिविरों का समापन किया गया। समापन अवसर पर जीनियस स्काॅलर्स करेहटा में ध्यान, गीत, भगवतगीता में खुशी शर्मा, अर्जुन साधना, पुर के नाम में नायरा, पहेली में अमन, प्रश्नोत्तरी में विजय, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में सचिन और डा. राधाकृष्णन सर्वपल्ली गर्ल्स इंटर काॅलेज तेलीबाग में टर प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला, मंगलस्मरण में हिमांशी प्रजापति, गीता में श्रेया गौतम को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथियों में डा. आनंद किशोर यादव प्रबंधक विद्यालय, केडी अवस्थी, प्रबंधक विद्यालय, शिवेन्द्र मिश्रा कार्य विस्तारक, गीता परिवार उपस्थित थे। बच्चों ने मनोगत में कहा कि रोज ध्यान करने से मन शांत और स्मरण शक्ति बढ़ती है। प्रात्यक्षिक से संचय के महत्व को समझा, इस समय हम अपने माँ पिता का पैसा खराब कर रहे है इसका एहसास हमें तब होगा जब हमारे बच्चे भी ऐसा करेंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि गीता परिवार के कार्यो को सर्वश्रेष्ठ बताया, गीता को पढ़ना सभी विद्यार्थियो के लिए उपयोगी है, अपने समक्ष सभी बच्चों को संकल्प दिलवाया कि प्रतिदिन गीता का एक श्लोक अवश्य पढ़ेगे। संस्कार पथ शिविरों में मनोरंजक ढंग से बौद्धिक, मानसिक, चारित्रिक विकास बच्चों का किया जा रहा है।






